
भाजपा: अब लंबे समय से निष्क्रिय मंडलों पर गिर सकती है गाज
भरतपुर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब लंबे समय से निष्क्रिय मंडलों में बदलाव किया जा सकता है। चूंकि काफी समय से पार्टी मुख्यालय के निर्देश पर होने वाले कार्यक्रमों में यह मंडल बेहतर नहीं कर पा रहे थे। पिछले कुछ कार्यक्रमों में इस तरह के मामले सामने आए थे। अब संभव है कि जल्द ही मुख्यालय के निर्देशन में एक दर्जन से अधिक मंडलों में इस तरह का बदलाव किया जा सकता है। जिला समन्वय समिति एवं जिला संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह की अध्यक्षता एवं संगठन प्रभारी बनवारीलाल सिंघल के मुख्य आतिथ्य में की गई। बैठक में सशक्त मण्डल, बूथ समितियों एवं जिला स्तर पर होने वाले हल्ला बोल आन्दोलन एवं पार्टी की ओर से दिए गए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला संघठन सह प्रभारी गोरधनसिंह जादौन ने सभी मंडल अध्यक्षों एवम मंडल प्रवासियों से मंडलों में अब तक हुए कार्य का ब्यौरा लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से जो भी कार्य हमें दिया जा रहा है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हमारी भरतपुर जिले की भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम पूरा कर रही है। जो कमी पिछली बार हो गई आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के दम पर ब्याज समेत वसूला जाएगा और सातों की सात सीटें जीतेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्य करती है। इसमें सबसे अहम एवं मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख है। आने वाले समय में पूरे देश में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रहेगा। बैठक में प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा, बृजेश अग्रवाल, जिला मंत्री प्रेमपाल सिंह, कालीचरण दनगर, मुकेश सिंघल, संभाग मीडिया प्रभारी शैलेश कौशिक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन रारह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ ताखा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश बुटोलिया, मनोज भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष विष्णु लोहिया, नरेन्द्र सिंघल आदि उपस्थित थे।
हल्ला बोल: विधानसभा वाइज किए जाएंगे प्रवास
हल्ला बोल कार्यक्रम के संयोजक गिरधारी तिवारी ने कहा कि कोरोना के कारण कुछ समय से सरकार के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन हो रहे थे वो या तो वर्चुअल हो रहे थे या कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से कम संख्या में कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन अब सरकार की कारगुजारियों के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मंत्री जवाहर बेढ़म ने कहा कि हल्ला बोल कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिले में विधान सभा वाइज प्रवास किए जाएंगे।
Published on:
18 Nov 2021 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
