14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO#विजासना में मौत का तांडव…खान ढहने से दबे लोग, दो की मौत

-सांसद रंजीता कोली ने लगाई फटकार

3 min read
Google source verification
VIDEO#विजासना में मौत का तांडव...खान ढहने से दबे लोग, दो की मौत

VIDEO#विजासना में मौत का तांडव...खान ढहने से दबे लोग, दो की मौत

भरतपुर/पहाड़ी. गोपालगढ़ थाने के गांव विजासना में लंबे समय से बंद पड़ी खान में अवैध विस्फोट के समय खान ढहने से आधा दर्जन लोग दब गए। गुरुवार देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दो मृतकों के शव निकाले गए। जहां से शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे गए। खनिज विभाग ने अवैध खनन मानते हुए खनन माफिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार विजासना में एक खान जो कि इसलाम के नाम से है, इसका आवंटन वर्ष 2011 में किया गया था, लेकिन पैनल्टी लगने के बाद से ही यह पड़ी हुई थी। खननमाफियाओं का एक समूह इसका संचालन कर रहा था। इस खान के दोनों ओर लंबे समय से अवैध खनन कार्य किया जा रहा था। देर शाम अवैध खनन के दौरान विस्फोट करते ही यह खान भरभरा कर गिर गई। इस दौरान दो डंफर, एक पोकलेन मशीन सहित करीब आधा दर्जन लोग दब गए। कुछ लोगो ने भाग कर जान बचाई। मुख्य खनन माफिया मौके से फरार हो गया। करीब आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पोकलेन मशीन अजरूदीन पुत्र इस्लाम अगोन हरियाणा, सहजाद पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी नाहरीका हरियाणा का शव निकाल लिया गया। इधर, शुक्रवार को विजासना के हादसे को लेकर पहुंची सांसद रंजीता कोली ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इधर, इस अवैध खनन के पीछे हासम खान, अजमत खान, जैकम खान का भी नाम आ रहा है। जो कि किसी एक नेता के खास बताए जाते हैं।

एक मृतक के भाई ने रिपोर्ट में यह कहा...

गांव विजासना में अवैध खनन ढहने से हुई मौत में मृतक अजरूदीन के भाई ने खनन माफिया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। थाना प्रभारी राजवीरसिंह ने बताया है की अगोन निवासी मृतक अजरूदीन के भाई इस्ताक ने दर्ज रिपोर्ट में चिनावड़ा (उदेलकाबास) निवासी सहजू को नामजद करते हुए बताया कि वह उसके भाई को बुलाकर अवैध खनन करवाता था, इससे उसकी मौत हो गई है।

सांसद बोलीं...राजनेता व अधिकारी दे रहे संरक्षण

गांव विजासना की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए संासद रंजीता कोली ने अधिकारियों को फटकार लगाई। कोली ने कहा कि अवैध खनन कराने वाले राजनेता को अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं, इससे इतना बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे से दो गरीब परिवारों के घर उजड़ गए हैं। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनीष शर्मा आदि मौजूद थे

खनिज विभाग ने रिपोर्ट में यह कहा...

खनिज विभाग ने गोपालगढ थाने में विजासना में खान ढहने के मामले मे एक व्यक्ति को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि 13 अक्टूबर की मध्य रात्रि को सूचना मिली कि विजासना में खनन होने से पोकलेन मशीन, डम्पर दब गए। जांच में मौके पर पोकलेन मशीन, डम्पर दबे मिले तथा मलबे में दो आपरेटर अजरूदीन, सहजाद मृत पाए गए। पैमाइश व अवलोकन करने पर खनन अवैध पाया गया। मौके पर काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के कार्टून मिले, इस पर एक्सप्लोसिव एंड केमिकल लिमिटेड धौलपुर कंपनी के बैच व अन्य नम्बर पाए गए है। रिपोर्ट में चिनावड़ा निवासी सहजू खान पुत्र नूर मोहम्मद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मामला दर्ज किया है।

विवादों में आरईसीएल...हर आया नाम

मौके पर जिस एक्सप्लोसिव एंड केमिकल लिमिटेड धौलपुर के बैच व अन्य नंबर पाए गए हैं, इससे पहले भी इस तरह के साक्ष्य मिलते रहे हैं। क्योंकि अवैध खनन में काम आने वाला विस्फोटक लाइसेंसधारी मैग्जीन संचालकों की ओर से उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आती रही है। परंतु जांच के नाम पर हर बार खानापूर्ति कर दी जाती है। यही कारण इस तरह मामले थमने का नाम नहीं लेते हैं।