21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराली जनों से बदला लेने के लिए युवती का शारीरिक शोषण, दो जने पकड़े

पुलिस ने झांसा देकर बुलाने और फिर होटल में ले जाकर बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी दो जनों को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह एक आरोपी की बहन को ससुराली जनों द्वारा प्रताडि़त करने से नाखुश चल रहा था।

2 min read
Google source verification
ससुराली जनों से बदला लेने के लिए युवती का शारीरिक शोषण, दो जने पकड़े

ससुराली जनों से बदला लेने के लिए युवती का शारीरिक शोषण, दो जने पकड़े

भरतपुर. पुलिस ने झांसा देकर बुलाने और फिर होटल में ले जाकर बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी दो जनों को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह एक आरोपी की बहन को ससुराली जनों द्वारा प्रताडि़त करने से नाखुश चल रहा था। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक युवती गत 19 अक्टूबर को जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन के पुत्र को देखने आई थी। इस बीच ननद के भाई ने ननद द्वारा बुलाने का बहाना बनाकर उसे शहर में एक चौराहे पर बुला लिया और धमका कर होटल में ले जाकर बलात्कार किया। प्रकरण में गत 21 अक्टूबर को दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

जांच में सामने आया कि एक आरोपी की बहन को ससुरालीजन परेशान करते थे। करीब 8.10 दिन पहले उसकी बहन से मारपीट की जिस पर वह अपनी बहन को घर ले गया। वह ससुरालीजनों से बदला लेने का षड्यंत्र रचने लगा। उसने बहन की ननद का मोबाइल नम्बर लेकर मौसी के लड़के को दे दिया। आरोपी ने फोन पर बात करते हुए उससे दोस्ती कर ली और उसे भरतपुर आकर मिलने को तैयार कर लिया। भरतपुर आने पर उसने पीडि़ता को बुलाया और होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसने पीडि़ता और उसके भाई के मोबाइल पर क्लिप भेजते हुए कहा कि उन्होंने उसकी बहन को परेशान कियाए अब हमने तुम्हारी बहन को किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है।


भाइयों पर कार में तोडफ़ोड़ का आरोप

बयाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी एक जने ने अपने दो भाइयों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने व कार की तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार शेरगढ़ निवासी बृजकिशोर गुर्जर ने अपने भाई हरिओम व रामकिशन के विरूद्ध उसकी कार में तोडफ़ोड़ करने व उसके मना करने पर पीडि़त के साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाने और बीच बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।