
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छेमार गिरोह के बदमाश गिरफ्तार
भरतपुर। जिले में छेमार गिरोह के 6 बदमाशों को पकड़ने में पुलिस ( Police arrested 6 people ) ने सफलता हासिल की है। बदमाशों के खिलाफ हत्या व डकैती ( Murder and robbery case in Bharatpur ) जैसे गंभीर दर्जनों अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूछताछ करने में जूटी है।
पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया कि 6 जुलाई की रात्रि को जघीना में और 22 जुलाई की रात को टोटपुर में हत्या सहित डकैती की वारदातों को अंंजाम दिया। इसके बाद भरतपुर पुलिस को यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंटर स्टेट छेमार गैंग के सात बदमाशों को रात में कंजौली सेवर रेलवे लाइन के पास से दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों ने जघीना व टोटपुर में हत्या सहित डकैती की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया। वहीं नाउ का नगला व उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दर्जनों डकैती की वारदातों का अंजाम दिया है।
मथुरा से आगरा क्षेत्र में भी वारदातें करना कबूल किया है। बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण यूपी में दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में बताया गया है कि यह लोग छेमार जाति से घुमक्कड़ खानाबदोश हैं। इनके रहने का कोई निश्चित स्थान नहीं है। गांव में रेलवे स्टेशन के आसपास लोग डेरा जमाकर ठिकाना बनाते हैं। दिन में जगह-जगह भीख मांगने के बहाने अपराध करने के लिए घरों को चिन्हित करते हैं और घटना के आसपास के कस्बों तक पहुंचने के लिए ट्रेन व बस का सहारा लेते हैं। टॉर्च, शराब, खाना लेकर जंगलों में छुपकर बैठ जाते हैं। इसके बाद हत्या व लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
देवी की आराधना कर शराब भोग लगाते हैं तथा कपड़े वहीं उतार कर शरीर पर चिकनाई लगाकर कच्छा बनियान में चिन्हित घरों पर पहुंचते हैं और डंडा लेकर घर के सदस्यों के सामने खड़े हो जाते हैं। गिरोह के कुछ सदस्य घर की तलाशी लेते हैं कीमती जेवरात सोने चांदी व नगदी ले जाते हैं।
घर से कोई सदस्य जाग जाए तो उसकी हत्या कर देते हैं। घटना के बाद नंगे पैर भागकर फिर उसी स्थान पर पहुंच जाते हैं। रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह का सरदार वह बदमाश बनता है जो कम से कम 6 लोगों की हत्या कर चुका हो। इसलिए इनको छेमार गिरोह कहते हैं। दरअसल, गैंग के बदमाश उत्तर प्रदेश के अलावा फर्रुखाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, बरेली, बदायु में हत्या लूट डकैती जैसे गंभीर अपराध कर चुके हैं। इनके खिलाफ 50 से 60 मुकदमे दर्ज हैं।
Updated on:
30 Jul 2019 06:53 pm
Published on:
30 Jul 2019 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
