भरतपुर

शायराना अंदाज में पुलिस दे रही नसीहत, सोशल मीडिया पर सक्रिय पुलिस

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉक डाउन की पालना कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया की भी मदद ले रही है।

less than 1 minute read
Apr 25, 2020
शायराना अंदाज में पुलिस दे रही नसीहत, सोशल मीडिया पर सक्रिय पुलिस

भरतपुर. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉक डाउन की पालना कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया की भी मदद ले रही है। जिला पुलिस की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की आमजन से पालना करने के लिए आह्वान कर रही है। साथ ही नसीहत दे रही है कि घर में रहेंं, सुरक्षित रहें...।


गौरतलब रहे कि लॉक डाउन में खरीदारी की तय समय सीमा और सार्वजनिक स्थल पर मास्क लगाने की अनिवार्यता को लेकर पुलिस इन दिनों से सख्ती से पालना करा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। एसपी हैदरअली जैदी ने बताया कि सोशल मीडिया की रिच काफी है, इन दिनों लोग इन प्लेटफॉर्म पर ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं। इसलिए इस माध्यम का उपयोग सूचनाएं देने के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

संक्रमित क्षेत्र में भी बेखौफ संभाल रहीं मोर्चा…


घर में रहें, सुरक्षित रहें

पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिशा-निर्देश के साथ लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की शायराना अंदाज में समझा रही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया में पोस्टर जारी किया। इसमें लोगों से कहा कि बे-वजह घर से निकलने की जरुरत क्या है, मौत से आंख मिलाने की जरुरत क्या है। सब को मालूम है बाहर की हवा कातिल है, यूं ही कातिल से उलझने की जरुरत क्या है...। इससे पहले 8 अप्रेल को शब्बे-ए-बारात पर मुस्लिम समाज के लोगों को घर पर रहने का आह्वान किया गया। वहीं, 9 और 11 अप्रेल को भी लोगों को सलाह देते हुए संदेश दिए। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

कोटा में फंसे बच्चे अब पहुंचे अपने क्षेत्र में…

Published on:
25 Apr 2020 11:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर