
भरतपुर/कामां। ऑनलाइन साइबर ठगों के खिलाफ डीग जिले की पुलिस ने मेवात में बड़ा एक्शन लिया। गांव लेवड़ा में वन विभाग की भूमि पर साइबर ठगी की रकम से बनाए तीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई चार जेसीबी व 80 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई। कार्रवाई करीब तीन घंटे चली। कार्रवाई की सूचना पर गांव से सभी पुरुष भूमिगत हो गए। कार्रवाई होने तक गांव में सिर्फ महिलाएं ही मिली।
पुलिस के अनुसार भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत गुरुवार को लेवड़ा के ऑनलाइन साइबर ठग भोपा पुत्र आसमौहम्मद, बब्बर पुत्र आमीन मेव व वाजिद पुत्र सहाबदीन मेव के तीन मकानों पर चार जेसीबी की मदद से मकानों को ध्वस्त करते हुए वन विभाग की करीब सात सौ वर्गगज भूमि को खाली कराया गया।तीनों साइबर ठगों की पुलिस तलाश कर रही है।
तीनों साइबर ठग काफी समय से फरार चल रहे हैं। कार्रवाई में एक एएसपी, दो सीओ, एक एसडीएम, एक तहसीलदार, तीन थाना प्रभारी, वन विभाग की टीम, क्यूआरटी, डीएसटी टीम मौजूद रही। डीग के एएसपी गुमनाराम, कामां एसडीएम सुनील कुमार झिंगोनिया, तहसीलदार मामराज शर्मा, कामां सीओ धर्मराज चौधरी, पहाड़ी सीओ गिर्राज मीणा आदि कार्रवाई में साथ रहे।
वन विभाग की भूमि पर अवैध सम्पत्ति अर्जित कर बनाए गए आलीशान मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की सूचना ठगों के परिजनों को मिली तो उससे पहले ही सुबह से ही अपने-अपने मकानों से कीमती सामान को बाहर निकालकर मकान में लगे पट्टी, गाटर, सरिये, रैलिंग आदि को उखाडऩा शुरू कर दिया।
Updated on:
28 Jun 2024 07:50 am
Published on:
27 Jun 2024 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
