
सियासी हलचल...मैडम रुपए लेकर मैनेज हो जाएंगी
भरतपुर. भाजपा सांसद रंजीता कोली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो तब का है जब सांसद रंजीता कोली कामां-पहाड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ले रही थीं। कार्यकर्ताओं ने सांसद से कहा कि मैडम लोगों को शक है कि आप भी खनन माफियाओं से रुपये ले लेंगी और मैनेज हो जाएंगी। भरतपुर से भाजपा के जिला प्रमुख जगत सिंह भी मैनेज हुए हैं। यह वीडियो तब का है जब खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाली सांसद रंजीता कोली कामा पहाड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ले रही थीं। कार्यकर्ताओं ने सांसद से कहा कि मैडम यहां के लोगों को शक है कि आप भी खनन माफियाओं से रुपए ले लेंगी और मैनेज हो जाएंगी। भरतपुर से भाजपा के जिला प्रमुख जगत सिंह भी मैनेज हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भाजपा सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर ट्रक चालकों ने पथराव कर दिया था। सांसद ने कामां थाना इलाके में वाहनों के ओवरलोड होने का आरोप लगाकर ट्रकों को रोक दिया था। इस हमले के बाद सांसद रंजीता कोली पहाड़ी तहसील और कामां तहसील के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंची थीं। एक कमरे में बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सांसद के बीच वार्ता हो रही थी। उसी दौरान हुई वार्ता का वीडियो वायरल हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह उठा चुके सवाल
सांसद रंजीता कोली पर हुए चार हमलों के बाद कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बयान दिया था कि सांसद को किसने हक दिया और किस अधिकार के तहत उन्होंने सड़कों पर ट्रकों को चेक करने के लिए रोका था। सारे सबूतों से साबित होता है कि सांसद पर जो चार हमले हुए, वे झूठे हैं। उधर, राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भी कहा था कि सांसद को इन गतिविधियों को छोड़कर विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।
Published on:
24 Aug 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
