1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माल ढुलाई में रेलवे की एक वर्ष में 39.38 करोड़ की आय

-वर्ष 2021 की तुलना में 6 करोड़ ज्यादा मिला किराया, यहां से जाता है बाजरा, तेल व पाउडर व खर-आता है गेहूं, सीमेंट व खाद

2 min read
Google source verification
माल ढुलाई में रेलवे की एक वर्ष में 39.38 करोड़ की आय

माल ढुलाई में रेलवे की एक वर्ष में 39.38 करोड़ की आय

भरतपुर. भरतपुर रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 करोड़ रुपए की अधिक आय हुई। यहां से बाजरा, तेल, खर व पाउडर दूसरे राज्यों में मालगाड़ी से जाता है तो दूसरे राज्यों से यहां पर गेहूं व सीमेंट आदि आता है। इसके माध्यम से रेलवे वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में छह करोड़ रुपए की ज्यादा आय हुई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे के माध्यम से माल-सामान दूसरे राज्यों में जाता है और दूसरे राज्यों से भरतपुर में अनेक माल-सामान भरतपुर में आता है। वर्ष 2021 में भरतपुर रेलवे स्टेशन को माल ढुलाई में 33.21 करोड़ रुपए की आय हुई थी, जो वर्ष 2022 में बढक़र 39.38 करोड़ रुपए पहुंच गई। आय बढऩे का मुख्य स्त्रोत बाजरे को माना जाता है। इस बार जुलाई में माल ढुलाई में 7.33 करोड़ की आय हुई थी, जबकि पिछली बार इसी महीने में 5.70 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इसके अलावा, अगस्त में भी 2021 में 2.01 करोड़ की जबकि 2022 में इसी महीने इसकी 3.51 करोड़ रुपए की आय हुई थी।
इस माल को पहुंचाते हैं इधर से उधर
भरतपुर से मुख्य रूप से बाजरा, सरसों, सरसों का तेल, खर एवं मार्बल पाउडर को तमिलनाडु, असम, पंजाब आदि राज्यो ंमें मालगाड़ी के माध्यम से भेजा जाता है। जबकि पंजाब, गुजरात सहित अन्य राज्यों से गेहूं, सीमेंट, मार्बल आदि आता है।
महीना वर्ष 2021 वर्ष 2022 वर्ष 2023
जनवरी 1.83 करोड़ 4.52 करोड़ 3.65 करोड़
फरवरी 2.02 करोड़ 2.66 करोड़ 1.66 करोड़
मार्च 2.36 करोड़ 3.24 करोड़ 2.80 करोड़
अप्रेल 2.29 करोड़ 3.08 करोड़ ----------
मई 2.72 करोड़ 1.97 करोड़ ----------
जून 1.93 करोड़ 1.44 करोड़ ----------
जुलाई 5.70 करोड़ 7.33 करोड़ ----------
अगस्त 2.01 करोड़ 3.51 करोड़ ----------
सितम्बर 2.86 करोड़ 2.95 करोड़ ----------
अक्टूबर 2.04 करोड़ 2.72 करोड़ ----------
नवम्बर 2.54 करोड़ 3.08 करोड़ ----------
दिसम्बर 4.91 करोड़ 2.88 करोड़ ----------
कुल 33.21 करोड़ 39.38 करोड़ 8.11 करोड़

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग