यहां किसान और नौजवान दोनों ही परेशान हैं। किसान आन्दोलन के संयोजक और जिला पार्षद मोहना गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीज्ञा ना लें, जब धैर्य जबाब देगा तो सरकार के सामने परेशानी खड़ी होगी तथा आने वाले चुनाव में भी सरकारों को वोट का नुकसान उठाना पड़ेगा। यह आन्दोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती। किसानों के धरने की अध्यक्षता किशन ङ्क्षसह सुन्दरा वली ने की। धरने में यादव समाज के अध्यक्ष मांगी लाल यादव, रामस्नेही, बदले जेलदार, स्वरूप ङ्क्षसह गुर्जर, बलराम, हरी भगत, जगराम पटेल, बलवीर गुर्जर, अन्नू प्रजापत आदि ने गांव दुन्दावल में चम्बल पेयजल योजना के तहत पेयजल का वितरण सही नहीं होने की बात कही।