4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…नदबई में प्रतिमा विवाद: हंगामा, पुलिस पर पथराव

-नदबई का प्रतिमा विवाद: पुलिस पर पथराव, उपद्रवियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

Google source verification

भरतपुर. जिले के नदबई में पिछले 15 दिन से चल रहे प्रतिमा स्थापना विवाद का निपटारा बुधवार शाम कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह व देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना की ओर से करने के बाद रात को उपद्रव हो गया। बड़ी संख्या में एकत्रित एक गुट के लोगों ने बैलारा चौराहे पर हंगामा कर दिया। चौराहे व आसपास लकडिय़ों में आग लगाकर विरोध व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। ऐसे में पुलिस को भी दो बार पीछे हटना पड़ा। हालांकि बाद छह से भी अधिक थानों से जाब्ता पहुंचने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
शाम को ही पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह एवं देवनारायण बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। इसमें बताया कि डेहरा नदबई बैलारा बाइपास पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का 14 अप्रेल को बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में अनावरण करने के लिए देवनारायण बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना ने आमंत्रित किया है। इस पर पर्यटन मंत्री ने स्वीकृति दी है तथा इससे पूर्व डहरा मोड पर पुलिस चौकी के समीप चिन्हित भूमि पर भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल एवं भगवान परशुराम की प्रतिमाओं की शिला पट्टिकाओं का भूमि पूजन किया जाएगा तथा 22 अप्रेल को नगर रोड पर भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं 30 अप्रेल को डहरा मोड पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन मंत्री ने कुम्हेर रोड पर स्थापित की जा रही महाराजा सूरजमलजी की प्रतिमा के साथ-साथ डहरा मोड पर भी महाराजा सूरजमलजी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। कुछ घंटे बाद ही नदबई के बैलारा चौराहे के आसपास लोग एकत्रित हो गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है। सूचना पर उच्चैन सीओ अजय शर्मा, डीग एडिशनल एसपी रघुवीर सिंह, सेवर एसएचओ अरुण चौधरी आदि मौके पर पहुंचे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8k131u