9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Firing: 25 जवानों से भरी बस में अचानक हुई फायरिंग, हैड कांस्टेबल के पेट को चीरकर निकली गोली, अफरा-तफरी मची

Head Constable Firing Case: मथुरा गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को ड्यूटी पर जा रही ईआरटी की बस में अचानक गोली चल गई। इसमें हैड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Bharatpur, ERT team, police bus, accidental firing, head constable injured, Kumher Gate, RBM Hospital, Jaipur referral, emergency response, firearm accident, Rajasthan police, team in panic, on-duty incident, police line, constable recovery, gun mishap, police safety, law enforcement, officer hospitalization, Rajasthan news

बिलखते परिजन और घायल हैड कांस्टेबल। फोटो- पत्रिका

भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गंभीर हादसा सामने आया, जब ड्यूटी पर जा रही ईआरटी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) की बस में अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक हैड कांस्टेबल के पेट में गोली लग गई, जिससे बस में सवार जवानों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई घबराया हुआ नजर आया।

यह वीडियो भी देखें

पेट में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, ईआरटी टीम आरएसी पुलिस लाइन से कुम्हेर गेट प्वाइंट पर ड्यूटी के लिए जा रही थी। बस में लगभग 25 जवान सवार थे। इसी दौरान हैड कांस्टेबल विष्णु, निवासी कागरौल जिला आगरा, अपनी सीट पर बैठे हुए थे और उनकी कमर में पिस्टल लगी हुई थी। जैसे ही उन्होंने पिस्टल को साइड से निकालने का प्रयास किया, अचानक पिस्टल कॉक हो गई और गोली चल गई। गोली सीधे विष्णु के पेट में लगी और आर-पार निकल गई। यह देखकर बस में मौजूद जवान डर और चिंता में भर गए।

जयपुर रेफर किया

घटना के तुरंत बाद हैड कांस्टेबल को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही ईआरटी के एडिशनल एसपी अनिल मीणा, 7वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट देवेन्द्र शर्मा और टीम इंचार्ज अश्विनी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया और घायलों की जानकारी ली। सूचना मिलने पर घायल जवान के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जो रो-रोकर बुरी तरह व्यथित नजर आए।

दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना : कमांडेंट

कमांडेंट देवेन्द्र शर्मा के अनुसार यह हादसा पिस्टल को निकालते समय उसके कॉक हो जाने के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और जवान के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई। हैड कांस्टेबल का आरबीएम अस्पताल में सिटी स्कैन कराया गया, जिससे अंदरूनी चोट की स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी मिली है कि ईआरटी टीम के जवानों की ड्यूटी सप्ताह में नियमित रूप से मंगलवार और गुरुवार को लगाई जाती है। इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा बलों में सदमे की स्थिति बन जाती है, क्योंकि सभी जवानों की जान सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ जुड़ी होती है। फिलहाल, घायल हैड कांस्टेबल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका जयपुर में इलाज चल रहा है।