
अगर इंसान मन में ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। बयाना के निश्चल मितल ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। भरतपुर जिले के बयाना के निश्चल ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES) में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक लेकर नाम रोशन किया है। उन्होंने आइइएस बनने का यह सपना कड़ी मेहनत के साथ पूरा किया है। इसके लिए उन्होंने स्विस बैंक मुंबई में 25 लाख रुपए महीने की नौकरी को छोड़ दिया। क्योंकि वह इस नौकरी से संतुष्ट नहीं थे। वह यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाने के लिए जुटे थे।
निश्चल मुंबई स्विच बैंक में ऑथराइज्ड अधिकारी के पद पर तैनात थे। निश्चल के पिता शशि मितल कस्बे के स्टेशन रोड स्थित इलैक्ट्रिॉनिक्स की दुकान करते है। वहीं मां गृहणी हैं। निश्चल के परिजनों ने बताया कि वर्तमान में मुंबई है। मुंबई में गुरुवार को ही निश्चल का चयन आरबीआइ बैंक में मैनेजर की पोस्ट पर हुआ था, लेकिन वो आईईएस ही ज्वॉइन करेंगे। निश्चल के पिता शशि मितल ने बताया कि वह दुकानदारी करते है। उनके पुत्र ने बयाना से ही कक्षा 10वीं पास की। इसके बाद वह जयपुर चले गए। जहां उन्होंने 2020 में बीएससी की। इसके बाद 2022 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुशन के बाद नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण की। इसके बाद मुंबई स्विस बैंक में नौकरी ली।
एक दिन पहले ही आरबीआइ मैनेजर की पोस्ट पर हुए चयनित
निश्चल के पिता शशि मितल एवं बहन चित्रिका मितल के अनुसार कक्षा 12 के बाद निश्चल कोटा रहकर आइआइटी के लिए कोचिंग करने चले गए थे। लेकिन सिलेक्शन नहीं हो सका। मगर बीएससी में इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट लेना उनकी लाइफ का टर्निंग पाॅंइट रहा है। इसके चलते निश्चल ने आइइएस में ऑल इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त करने में सफलता सफलता प्राप्त की है।
आठ महीने तक बंद कमरा ही सफलता का मार्ग बना
निश्चल के पिता शशि मितल ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि इस मेंस परीक्षा के लिए निश्चल ने 25 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी। इस परीक्षा के लिए आठ महीने तक बंद कमरे में कठिन तैयारी की। निश्चल ने बयाना से कक्षा 10वीं ंपास की। इसमेें उनका नाम राज्य स्तरीय मैरिट में था। इसके बाद उन्होंने जयपुर में महाराजा कॉलेज से बीएससी की, मगर बीएसएसी में मैथमेटिक्स, फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री के बजाय उन्होंने इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट ली। वहीं स्नातकोत्तर की डिग्री भी इकोनॉमिक्स विषय में प्राप्त की।
Published on:
26 Jan 2024 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
