
पुलिस कन्ट्रोल रूम की वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर गुरुवार दोपहर को जयपुर, दिल्ली और उत्तर-प्रदेश के स्थानों पर बम विस्फोट करने का मैसेज मिलने से हड़कंप मच गया। मैसेज में लिखा कि वह एक आतंकी संगठन के संपर्क में है और ऐसे 8-10 लोगों के नाम और उनके संबंध में जानकारी भी दी। साथ में बताया कि ये लोग बम विस्फोट करेंगे।
टीम ने कुछ युवकों को पकड़ा तो पता चला कि जिस नंबर से मैसेज आया है, वह भरतपुर की एक किशोरी का है। भरतपुर पुलिस किशोरी तक पहुंची तो उस नंबर का मोबाइल तो था, लेकिन वाट्सऐप नंबर यूपी से संचालित हो रहा था।
यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार का पहला बड़ा आदेश: प्रदेश में नए कार्यों के टेंडर पर रोक, अरबों के काम अटके
बदला लेने के लिए किया ऐसा
किशोरी ने बताया कि यूपी निवासी अजय उसका वाट्सऐप चला रहा है। अजय पहले उसका दोस्त था, लेकिन बाद में दोनों में मनमुटाव होने पर दोस्ती टूट गई। इसी का बदला लेने के लिए अजय ने पुलिस को संदेश भेजा। किशोरी ने उसके मोबाइल नंबर के वाट्सऐप का गलत उपयोग करने के संबंध में अजय के खिलाफ भरतपुर में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Published on:
23 Dec 2023 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
