28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल बोले: बलात्कारियों को बना देना चाहिए नपुंसक

-भरतपुर में हुए एक कार्यक्रम में दिया बयान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 10 Mar 2025, 9:56 PM IST

प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों के प्रति समाज का नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नगर निगम आवारा श्वानों का बधियाकरण करता है, उसी तरह बलात्कारियों को भी नपुंसक बना देना चाहिए।
राज्यपाल हरिभाऊ ने मंच से कहा कि यदि दुष्कर्म के अपराधियों को नपुंसक बना दिया जाए, तो उनकी शादी नहीं होगी, और जब वे गांव में घूमेंगे, तो समाज उन्हें पहचान सकेगा। इससे समाज में ऐसी मानसिकता वाले लोगों को सबक मिलेगा। उन्होंने बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षा प्रणाली में नैतिक मूल्यों को शामिल करने की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि अगर स्कूल और कॉलेजों में भाई-बहन जैसी भावना को बढ़ावा दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्यपाल ने भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति और विज्ञान की उन्नति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत पहले भी शिक्षा और विज्ञान में विश्व का नेतृत्व करता था और आज भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए तीन नए कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम देश की न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और कठोर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से अपराधियों को कड़े दंड मिलने से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ ने नवनियुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह और जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग