4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर में घुसे लोगों ने पुजारी से की मारपीट, प्रतिमा को किया खण्डित

कैथवाडा क्षेत्र के गांव मातूकी स्थित शिव काबडिय़ा मन्दिर में शनिवार दोपहर करीब दो दर्जन लोगों ने मन्दिर में घुसकर मन्दिर के महंत पर हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification

image

Rohit Sharma

Feb 25, 2017

कैथवाडा क्षेत्र के गांव मातूकी स्थित शिव काबडिय़ा मन्दिर में शनिवार दोपहर करीब दो दर्जन लोगों ने मन्दिर में घुसकर मन्दिर के महंत पर हमला कर दिया।

इन्होंने जमकर हंगामा करते मन्दिर में स्थापित लक्ष्मण जी की प्रतिमा को आसान से उठाकर नीचे फेंक दिया। जिससे प्रतिमा खण्डित हो गई। इन्होंने देवी की पोशाक के साथ छेड़छाड़ करते हुए अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने हमलावरों के घरों पर दबिश दी और लेकिन उससे पहले ही आरोपित भाग निकले।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह कविया व सीओ रायसिंह बैनीवाल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उधर, घटना को देखते हुए एएसआई सुमेर सिंह को मय जाप्ते मन्दिर परिसर में तैनात किया है।

थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली कि गांव मातूकी के ही खूबी, दीपू पुत्र मोहनलाल, सम्पत पुत्र पाचा, शिवराम, पूरन पुत्र हेमा, बाबू,मोहन पुत्र पाचा सहित अन्य के परिवारों की महिलाओं ने गांव के शिव काबडिय़ा मन्दिर मंहत पर हमला बोल दिया है। आरोप है कि इन्होंने मन्दिर के राम दरबार में स्थापित लक्ष्मण भगवान की प्रतिमा को आसान से उठाकर फेंकने से वह वह खण्डित हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्दिर महंत पवनदास व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और नामजद आरोपितों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपित पहले ही भाग निकले। घटना के संबंध में महंत ने थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में महंत ने मारपीट कर कपड़े फाडऩे और प्रतिमा को खण्डित करने तथा मन्दिर का इन्वर्टर व एक लाख ग्यारह हजार लूट ले जाने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि महाशिव रात्रि आरोपित लोग शराब ने नशे में मंदिर में जलाभिषेक करने आए थे। ये जूते-चप्पल पहनकर मंदिर में घुस रहे थे, जिस पर इन्हें रोका तो महंत से इनकी कहासुनी हो गई। इस घटना को लेकर शनिवार दोपहर ये लोग वापस मंदिर में आए और महंत पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

image