6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO#चाय वाला करता था दलाली, ग्राम विकास अधिकारी व दलाल को ऐसे पकड़ा!

-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर की टीम ने की कार्रवाई, लंबे समय से चल रहा था खेल

Google source verification

भरतपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को जिले की पहाड़ी पंचायत में भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए ग्राम विकास अधिकारी आशिक खान व दलाल रामखिलाड़ी प्रजापत को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दलाल पंचायत समिति कार्यालय के पास स्थित चाय की थड़ी लगाता है। वह कुछ अन्य अधिकारियों के लिए भी दलाली का काम करता था। रिश्वत की रकम पीडि़त उसे ही देकर जाते थे।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की भरतपुर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि मनरेगा का जॉब कार्ड बनवाने एवं ऑनलाइन करने की एवज में आशिक खान कनिष्ठ सहायक पंचायत समिति पहाड़ी अतिरिक्त चार्ज ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत भौरी पंचायत समिति पहाड़ी की ओर से तीन हजार ुरपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की भरतपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा ने शिकायत का सत्यापन कराकर मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुए आशिक खान पुत्र शेरखान निवासी ग्राम गादली, पुलिस थाना पहाड़ी, जिला भरतपुर हाल कनिष्ठ सहायक पंचायत समिति पहाड़ी अतिरिक्त चार्ज ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत भौरी, पंचायत समिति पहाड़ी, जिला भरतपुर को उसके दलाल रामखिलाड़ी प्रजापत पुत्र सुफेदी लाल निवासी गुर्जर मोहल्ला, पहाड़ी जिला भरतपुर (प्राइवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से तीन हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hbgco
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hbgcn
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hbgcm
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hbgcl