
भरतपुर। वाट्सअप पर पिछले कुछ दिन से एक मैसेज वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर निशुल्क मोबाइल रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय मोबाइल यूजर्स को 239 का 28 दिन वाला रिचार्ज निशुल्क में देने का वादा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे प्रलोभन भरे मैसेज से सावधान रहने की आवश्यकता है। पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कोई भी सामान या रुपए मुफ्त में नहीं मिलती। योजना के तहत भी लोगों को जो लाभ दिया जाता है इसकी भरपाई के लिए सरकार पर आर्थिक भार पड़ता है।
मुफ्त कुछ नहीं होता, लोगों को ऐसे लुभावाने मैसेज के झांसे में आने से बचने की आवश्यकता है। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए लुभावने ऑफर भरा मैसेज भेजते हैं, मैसेज के साथ एक लिंक भी होती है। लुभावने ऑफर के साथ ही बैंक के डिटेल या कई बार ऐसे ऑफर भी यूजर्स के मोबाइल में आते हैं। इनका यूजर्स से कोई लेना देना ही नहीं होता। नासमझी में लोग मैसेज में दिए लिंक को खोल अपनी निजी जानकारी शेयर करते हैं और ऑन लाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं।
पहले भी केबीसी के नाम पर आते रहे हैं फ्रॉड मैसेज
साइबर ठगी के रोजना नए नए हथकंडे अपना कर साइबर ठग ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे है। पहले बैंक में आधार कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर ठगी होती थी। फिर सरकारी योजनाओं में आधार व पैन कार्ड अपडेट करने का झांसा साइबर ठग देने लगे। लोगों को झांसे में लेने के लिए कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख की लॉटरी लगने का झांसा भी साइबर ठगों ने करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। साइबर ठगों ने बिजली बिल न भरने लाइन काटने वाले मैसेज भेज कर भी लोगों से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस बार लोगों को मुफ्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भारतीय मोबाइल यूजर्स को 239 रुपए वाला रिचार्ज 28 दिन के लिए देने का झांसा देकर साइबर ठग लिंक भेज रहे हैं।
ठग गिरोह तरह-तरह के हथकंडे अपना कर ठगी का प्रयास करते हैं। सोशल मीडिया पर आने वाले ऐसे संदेशों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
श्याम सिंह, एसपी
Updated on:
04 Apr 2023 03:35 pm
Published on:
04 Apr 2023 03:33 pm

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
