21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्या है विश्वेंद्र सिंह के करीबी पर हमले का राज ?

-शेरा पहलवान समेत चार नामजद व सात-आठ अन्य पर हमले का आरोप

2 min read
Google source verification
आखिर क्या है विश्वेंद्र सिंह के करीबी पर हमले का राज ?

आखिर क्या है विश्वेंद्र सिंह के करीबी पर हमले का राज ?

भरतपुर. शहर में डबल ए क्लास के ठेकेदार वैभव चौधरी पर सोमवार दोपहर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। वे उस समय न्यायालय से बाहर निकल रहे थे। यह मामला देर रात तक सोशल मीडिया पर छाया रहा। हालांकि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चार नामजद समेत सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन हमले के पीछे का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। इसको लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर डीग-कुम्हेर विधायक व पूर्व कैबीनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि घायल मेरे करीबी हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इसे साजिश भी बताया है।
मथुरा गेट थाने में वैभव चौधरी पुत्र केहरी सिंह जाट (35) निवासी मकान नंबर 451 कृष्णा नगर भरतपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार दोपहर वह दोपहर करीब सवा बजे न्यायालय परिसर से बाहर निकल रहा था कि वहां पर शेरा पहलवान, राकेश चाहर, अत्येंद्र फौजदार, जीतू एवं सात-आठ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने के मकसद से हमला किया गया। सिर पर शेरा पहलवान ने डंडा मारा व अन्य लोगों ने शरीर पर डंडों से हमला किया। सूचना पर घायल के परिजन व साथियों ने उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। विधायक विश्वेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी ली।

विश्वेंद्र सिंह बोले: वैभव पर हमला हमारे दुश्मनों की साजिश

घटना की जानकारी मिलने पर आरबीएम अस्पताल पहुंचे विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि योगेश चाहर के भाई वैभव चौधरी पर हमला हुआ है। यह हमारे करीबी है। यह हमला हमारे दुश्मनों की एक साजिश है। पुलिस अधिकारियों से भी बात की गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।