21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी गई थी मायके, युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

रूपवास क्षेत्र के गांव घाटौली में मंगलवार देर शाम को एक युवक ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया।

2 min read
Google source verification
पत्नी गई थी मायके, युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

पत्नी गई थी मायके, युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

भरतपुर. रूपवास क्षेत्र के गांव घाटौली में मंगलवार देर शाम को एक युवक ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी सुगन मीणा ने बताया कि देर शाम के समय सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। गांव घाटौली में युवक अवधेश (36) पुत्र भगवान सिंह जाटव का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला।

जिस पर शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान मृतक अवधेश के ताऊ के लड़के ओमवीर ने बताया कि अवधेश की मां व भाई बहन रेवाडी में मजदूरी करने के लिए गए हुए है। मृतक की पत्नी भी दो माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। बताया कि मंगलवार दोपहर से कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर झांक कर देखा तो अवधेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।


सवा साल बाद पकड़ा गया ट्रेक्टर चालक की हत्या में शामिल आरोपी

भरतपुर. सवा साल पहले सड़क दुर्घटना की रंजिश में हुए झगड़े में ट्रेक्टर चालक की हत्या करने के मामले में गढ़ी बाजना पुलिस ने मंगलवार एक आरोपी ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि गत 18 मई 2020 को धौलपुर जिला के बाड़ी सदर थाना अंतर्गत गांव कुआं खेड़ा अमोल का पुरा निवासी गब्बर सिंह गुर्जर अपने ट्रेक्टर में चंबल रेता भरकर गांव नगला तुला में खाली करने आया था। रेता खाली कर जब गब्बर ट्रेक्टर को वापस ला रहा था, तभी गांव नगला तुला में उसके ट्रेक्टर व गांव के एक युवक की बाइक में टक्कर हो गई। इस बात से नाराज होकर गांव नगला तुला के बबलू विष्णु, ओमवीर, लवकुश तथा गांव सामरी के शिवराज, उदयभान आदि ने गब्बर को गांव सामरी के निकट ट्रेक्टर समेत घेर लिया। आरोपियों ने लाठी.डंडों, फरसा से गब्बर के ऊपर हमला कर दिया। इससे गब्बर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसके ट्रेक्टर को लेकर रुदावल पुलिस चौकी के पास छोड़ गए। घटना को लेकर मृतक गब्बर के बाबा अजब सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद मामले में 8 जनों को दोषी मानते हुए चालान पेश किया। मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषि कुमार पुत्र यादराम को गिरफ्तार किया है।