भगवान श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में शहर के मुख्य बाजारों से भव्य मातृशक्ति बाइक रैली निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में मातृ शक्ति केसरिया वस्त्रों में व केसरिया साफा पहनकर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रही थीं।
शहर में निकली इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का महाराजा श्री अग्रसेन शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में बडा बाजार में स्वागत-सत्कार पुष्प वर्षा कर किया गया। इस मौके पर समिति के सह संयोजक मोहन मित्तल, भरतपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष भगवानदास बंसल, समाजसेवी शिवशंकर बंसल, विनोद डीगिया, सतीश मित्तल, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रकाशचंद जैन, शुभम मित्तल, विनोद मेडीकल, भरतलाल पेशवानी एवं बांके लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में भरतपुर महिला शक्ति वाहन रैली पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन एवं विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर राजेंद्र भारद्वाज, कौशलेश शर्मा, गिरधारी तिवारी, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. सुशील पाराशर, पीयूष जयशंकर टाइगर, सोनू सिंघल, सुरेश शर्मा, देवेंद्र, मोहन तिवारी, पुष्कर शर्मा, पदमा मिनोचा, आदित्य भारद्वाज एवं विनोद आदि मौजूद रहे।