1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! बहू का प्रसव कराने आई महिला के साथ अस्पताल में बलात्कार

कठूमर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

कठूमर/भरतपुर। कठूमर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुवार को कठूमर थाने में पीडि़ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह पुत्रवधू का प्रसव कराने कठूमर स्थित सरकारी हॉस्पिटल गई थी।

सात मई की रात्रि आठ बजे मेल नर्स प्रसूता के नाम कागज बनवाने के बहाने वह उसे डिलीवरी रूम में ले गया। और वहां पर एंबुलेंस का ड्राइवर पहले से ही मौजूद था। उसने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसके साथ बलात्कार किया। मेल नर्स ने भी गलत काम करने का प्रयास किया तो उसने उसे लात मार कर गिरा दिया। और दोनों से दूर हट कर खड़ी हो गई।

रिश्ते शर्मसार: चाचा ने किया भतीजी से बलात्कार, फिर दी धमकी

शोर करने पर दोनों जनों ने उसके थप्पड़ मारे और धमकाया की किसी को भी बताया तो उसकी बहू की डिलीवरी केस को खराब कर देंगे। और उसके नवजात पोते को मार देंगे।

जिससे वह डर गई और वह आनन-फानन में प्रसूता बहू की छुट्टी करा पोते और बहू को सुरक्षित घर पहुंचाया। पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़त महिला का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

रिश्ते तार-तार: मां ने दो दिन की मासूम बालिका को कुण्ड में डुबोकर मार डाला

उदयपुर दुल्हन अपहरण मामला: कोर्ट में हुए बयान, बाहर आते ही बोली मां-बाप के साथ जाना

Story Loader