
153 ग्राम पंचायतों में से 79 में महिलाओं को चुना मुखिया
भरतपुर. जिले की पांच पंचायत समितियों की 153 ग्राम पंचायतों में इस बार ग्रामीण मतदाताओं ने 79 महिलाओं को ग्राम पंचायत का मुखिया चुना। इससे पहले सुबह आठ बजे से ही कोहरे व सर्द हवाओं के बीच मतदान केंद्रों पर महिला-पुरुष मतदाताओं की कतार लगी रही। प्रत्येक पंचायत समिति में सुबह से शाम तक मतदान का प्रतिशत बढ़ता रहा। करीब 23 ग्राम पंचायतों में मतदाता अधिक होने व मतदान प्रक्रिया की गति बहुत धीमी होने के कारण देर शाम तक मतदान चलता रहा। हालांकि कुछ ग्राम पंचायतों में छिटपुट विवाद भी हुए, लेकिन पुलिस की सजगता के कारण उन्हें तुरंत सलझा लिया गया। नदबई ग्राम पंचायत की 36 ग्राम पंचायतों में 84.24 प्रतिशत, कुम्हेर की 37 ग्राम पंचायतों में 84.73 प्रतिशत, सेवर की 32 ग्राम पंचायतों में 83.68 प्रतिशत, उच्चैन की 24 ग्राम पंचायतों में 82.59 प्रतिशत, भुसावर की 24 ग्राम पंचायतों में 82.34 प्रतिशत मतदान हुआ। इधर, जिले में कुम्हेर पंचायत समिति की कुछ ग्राम पंचायतों को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम करीब सात बजे परिणाम घोषित होने शुरू हो गए। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी नथमल डिडेल ने पांचों पंचायत समितियों के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर फीडबैक लिया।
सेवर पंचायत समिति: धौरमुई से आरती जाटव 180 मत, बछामदी में भगवान सिंह 684 मत, बहनेरा में मधु 652 मत, बांसी खुर्द में रघुवीर सिंह 930 मत, बरसो में रवीना 428 मत, बिलोठी में लक्ष्मी 458 मत, चिकसाना में मानसिंह 422 मत, धौरमुई में आरती 467 मत, इकरन में 558 मत, गांवड़ी में 407 मत, घुस्यारी में 384 मत, हथैनी में 995 मत, जघीना में मांगुराम 2562, जाटौली रथवान में रणधीर सिंह 536 मत, झारौली में राजेश कुमार 937 मत, खैमरा में रामकुमार 367 मत, कूम्हा से अरुणा देवी 322 मत, लुधावई से गौरव सिंह 639 मत, मडरपुर से मीना कुमारी 592, मांढौनी से कुंता देवी 987 मत, महुआ से मंगतुराम 850 मत, मलाह से दौलतराम 284 मत, मौरोली कला में राजकुमार 563 मत, मूढौता में सुशीला देवी 739 मत, मुरवारा में रविपाल सिंह 872 मत, पार में लोकेश कुमारी 280 मत, फुलवारा में विमलेश 315 मत, पीपला में ब्रजलता 347 मत, रामपुरा में रवि कुमार 259 मत, रूंध इकरन में प्रदीप 736 मत, सुनारी में गुड्डन देवी 541 मत, तुहिया में निर्मला देवी 632 मत, ऊंदरा में लक्ष्मी 395 मतों से विजयी हुई।
उच्चैन पंचायत समिति: ग्राम पंचायत उच्चैन से विमला देवी 501 मत, गहलऊ से मीना पत्नी राजवीर 354 मत, बारहमाफी से माधोसिंह 414 मत, खरैरा से भगवानी 482 मत, कल्याणपुर से रेखा 636 मत, बरघा से महेंद्र सिंह 34 मत, नगला बीजा से सुभाष मदेरणा 183 मत, अघापुर से रुमी देवी 467 मत, पींगौरा से शशिकुमार 433 मत, खुड़ासा से दरबी 28 मत, नगला तेरहियां से हरभान 57 मत, सहना से देवीराम 599 मत, बहरारेखपुरा से परसादी 59 मत, मुढेरा से किशनसिंह 136 मत, अंधियारी से सुशीलादेवी 112 मत, खडैरा से अददे उर्फ भगवान 430 मत, तेहरा लोधा में दिनेश 389 मत, पिचूना में नवीन शर्मा 201 मत, फतेहपुर में वरखंडी 394 मत, सैदपुरा में सुमन 368 मत, कुरका से श्रीमति पत्नी प्रकाश 18 मत, एक्टा में प्रेम 434 मत, भैंसा में लीलावती 63 मत, चिचाना में हेमलता 267 मत, के अंतर से विजयी हुई।
कुम्हेर पंचायत समिति: ग्राम पंचायत महरावर में अल्पना कुमारी 172 वोट, रारह से कुसुम मोहन रारह 821 वोट, सांतरुक से मांगीलाल 287 वोट, उसरानी से लज्जादेवी 1236 वोट, बौरई से मंजू 289 वोट, दांदू से हंसराज 456 वोट, लखन से कमलेश 647 वोट, साबौरा से अमरदेश 110 वोट, पला से सपना चौधरी 665 वोट, सिकरोरी से राजीव 235 वोट, तमरेर से अजीत 97 वोट, अजान से समयसिंह 221 वोट, सोगर से राजेश कुमारी 1119 वोट, उवार से घनश्याम 138 वोट, अवार से कुशलपाल 241 वोट, डहरा से सोहनलाल 668 वोट, बिरहरु से मीना कुमारी 65 वोट, गुदावली से कुन्ती 400 वोट, भटावली से पुष्पेंद्र 78 वोट, बाबैन से सुनीता 265 वोट, रीठौटी से विमला 168 वोट, थैरावर से सावित्री 236 वोट, गुंसारा से रामवती 34 वोट, पपरेरा से उदयसिंह 602 वोट, रूंध हेलक से गंगादेवी 88 वोट, पिचूमर से वीरबल 158 वोट, सैंत से कलावती 30 वोट, कुम्हा से राजेश 525 वोट, अभौर्रा से दिनेश 122 वोट, ताखा से कुशलपाल 287 वोट, आजऊ से मनोजकुमार 481 वोट, पाऊआ से रचनादेवी 34 वोट, हेलक से रुकमणी 97 वोट, बैलाराकला से कलुआराम 234 वोट, अस्तावन से सुनील मीणा 433 वोट, तालफरा से नीतू चौधरी 811 वोट, धनवाड़ा से मोहन सिंह 384 वोट के अंतर से विजयी हुई।
नदबई. पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ऐंचेरा में योगेश ने 513 मत, खांगरी में सुजान सिंह ने 664 मत, खेड़ी देवी सिंह में प्रेमवती ने 34 मत, खटौटी में प्रताप सिंह ने 78, झारकई में प्रेमवती ने 143 मत, ऊंच में विमला देवी ने 163 मत, बहरामदा में गीता देवी ने 111 मत, बरौलीरान में शकुंतला 141 मत, बरौलीछार में चंद्रकांता 295 मत, बछामदी में सरोज 232 मत, कबई में रूपकुमारी 318 मत, करही में कढ़ेरू में 637 मत, करीली में सीमा कुमारी 263 मत, कटारा में मिथलेश 90 मत, मई में विमला देवी 1106 मत, पिपरऊ में 37 मत, हंतरा में अनीता 508 मत, भदीरा में लीलावती 291 मत, पहरसर में भूरीसिंह 357 मत, परसवारा में बवीता 427 मत, रायसीस में सुमरन 385, रौनीजा में विश्वेंद्र सिंह 126 मत, डहरा में अर्चना 387 मत, उटारदा में हरभान सिंह 92, तलछेरा में श्रीचंद 205 मत, जहांगीरपुर में गोपाल सिंह 96 मत, नयावास में राहुल कुमार 44 मत, न्योठा में लीलादेवी 401, नाम में गोपाल सिंह 176 मत, अखैगढ़ में प्रेमसिंह 103, अटारी में अंकित कुमार 41 मत, गांगरौली में राजेन्द्र सिंह 61 मत, गादौली में सुनीता 187 मत, गगवाना में हरस्वरूप 288 मत, गादौली में सुनीता 187, गगवाना में हरस्वरूप 288 मत, लखनपुर में चरनसिंह 47 मत, लुहासा में अशोक 90 मत के अंतर से विजयी हुई।
भुसावर. पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के परिणाम देर रात तक जारी। झारोटी में मौसमी मीणा ने प्रतिद्वंदी जगनी मीणा को 292 मतों से हराया। इटामड़ा से ललितेश कुमारी ने 82 मतों से ललिता को हराया तथा दीवली में भाग्य श्री मीणा ने 480 मतों से ममता मीणा को पराजित किया। ग्राम पंचायत चैंटोली में द्रोपती 236 मत, घाटरी से रमादेवी 471 मत, पथैना में स्नेहलता 42 मत, सलेमपुर खुर्द से परशुराम मीना 58 मत, एकमालपुरा से सुमन मीना 577 मत, नारोली से शिवलाल सैनी, बछरेन से अशोक कोली, बबैखर सुमन से 61, नारोली से शिवलाल सैनी 511, भैसीना से राहुल तिवाड़ी 142, नैबाड़ा से रामदेई 566, पथैना से स्नेहलता 42, बाछरैन से अशोक कोली 718, कमालपुरा से सुमन मीणा 577, सलैमपुरखुर्द से परशुराम मीणा 58, इटामड़ा ललितेश 82, सैंदली सरलेश 18, सुहारी गुड्डी देवी 362, बारोली चंद्रवती 176, सलैमपुरा कला वीरेंद्र 896, चैटोली से द्रोपती 236, छौकरवाड़ा कलां से फूलवती 74, निठार से बालीराम 281, वल्लभगढ़ से कस्तूरी मीणा 72, मैनापुरा मंजु राजपूत 507, गौगेरा में रविंद्र 385, घाटरी में रामादेवी 471, रनधीरगढ में राधेश्याम 60 मतों से विजयी रहा।
Published on:
22 Jan 2020 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
