पेयजल सप्लाई न मिलने के चलते कस्वेवासियों में गुस्सा है। जिन मोहल्लों में सप्लाई मिलती है उनको भी 7 से 8 दिनों में 10 से 15 मिनट पेयजल सप्लाई मिल पाती है। वहीं जाटव, प्रजापत, हरिजन मोहल्लों में तो सप्लाई महीनों से नहीं मिल रही है। लोग टैंकरों से 50 रुपए में मात्र 1 ड्रम पानी खरीद अपनी प्यास बुझा रहे हैं।