11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया में टिप्पणी पर विवाद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने दुकानदार की चप्पलों से मारपीट

डीग की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका जैन व अग्रवाल समाज अध्यक्ष पंकज भूषण समेत अन्य ने दुकानदार हनी के साथ मारपीट कर दी।

2 min read
Google source verification
सोशल मीडिया में टिप्पणी पर विवाद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने दुकानदार की चप्पलों से मारपीट

डीग (भरतपुर)। सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर सोमवार को कस्बे में पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हो गया। डीग (Deeg) की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका जैन (Monica jain) व अग्रवाल समाज अध्यक्ष पंकज भूषण (Pankaj Bhushan) समेत अन्य ने दुकानदार हनी के साथ मारपीट कर दी।

इस घटना को लेकर बाद में चौकी में भी विवाद हो गया। पुलिस के सामने ही दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। उधर, घटना को लेकर अग्रवाल समाज ने नाराजगी जताई। शाम को बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से अध्यक्ष भूषण को हटाकर नया अध्यक्ष चंदन बंसल को चुना गया।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जैन का सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी को लेकर पुलिस चौकी के समीप दुकानदार हनी गर्ग से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मोनिका जैन व उनके पति यहां दुकान पर आए। उन्होंने दुकानदार हनी की चप्पलों से मारपीट कर दी।

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी के अंदर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष की पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और उनके पति चौकी आए थे। यहां दुकानदार हनी गर्ग के पिता आपस में पुलिस चौकी के अंदर भिड़ गए, जिस पर हंगामा हो गया।

मोनिका जैन का आरोप लगाया कि उनके समाज का सोशल मीडिया में ग्रुप बना हुआ है। जिस पर दुकानदार ने उनके पति को उनके प्रति गलत भाषा का प्रयोग किया। जिस पर वह दुकान पर युवक को समझाने उसकी दुकान पर गई। युवक दुकान पर नहीं था उसको बुलाने पर वह दुव्र्यवहार करने लगा। जिस पर झगड़ा हो गया।

वहीं, दुकानदार हनी गर्ग का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई गलत टिप्पणी नहीं है। इसके बावजूद मोनिका जैन, पति अमित कुमार जैन व अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पंकज भूषण व उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।