
लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भरतपुर के फ्यूचर पॉइन्ट इंस्टीट्यूट जयन्ती नगर की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया गया। इसी कड़ी में प्रथम बार मत का प्रयोग करने वाले युवाओं को संस्था की ओर से 45 दिन कम्प्यूटर प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। संस्था निदेशक पवन पाराशर ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदाता भविष्य का विधाता होता है।
वह दिशा और दशा तय करता है। संस्था की ओर से जन जागरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास और एक प्रेरणादायक पहल के तहत जो युवक-युवती प्रथम बार अपने मतदान का प्रयोग कर रहा है, वह अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर संस्था में 45 दिन का कम्प्यूटर प्रशिक्षण बिल्कुल नि:शुल्क कर सकता है। नि:शुल्क प्रशिक्षण के अन्तर्गत एमएस ऑफिस 2019, इंटरनेट का ज्ञान आदि शामिल हैं। यह प्रशिक्षण 26 अप्रेल से प्रारंभ होगा।
Published on:
20 Apr 2024 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
