
जिसे बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, 3 सैनिकों के साथ वह भी मरा, अन्य गंभीर
(बठिंडा): बठिंडा जिले के मलोट अबोहर रोड पर बुधवार देर रात हुए सडक़ हादसे में तीन सैनिकों को मौत हो गई। जबकि दो जवान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक सैन्य एंबुलेंस अबोहर छावनी से बठिंडा जा रही थी। तभी मलोट के गांव कर्मगढ़ के पास पशु को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि जिससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। टककर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के गांव वालों ने घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
भीषण हादसे में तीन जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं पशु की भी मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान सूबेदार जीतपाल, नायब सूबेदार अजीत सिंह तथा नायक सर्वानंद पांडियन के रूप में हुई है। जबकि कांस्टेबल दविंद्र सिंह तथा डी.एस.पाल घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
28 Nov 2019 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभटिंडा
पंजाब
ट्रेंडिंग
