1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां को नहीं थी खबर, 1 साल 3 महीने का मासूम कुएं में गिरा, डूबने से हो गई मौत

Incident: नंदिनी टीआई राजेश साहू ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे की घटना है। ग्राम गिरहोला निवासी संदीप कुम्हार का ईंट भट्टा का काम है। संदीप के तीन बेटे है। पत्नी और बच्चों को घर पर छोड़कर ईंट भट्ठा गया था। इधर उसकी पत्नी बेटा 5 वर्ष, दूसरा 3 वर्ष के भरोसे छोड़कर घर में काम करने लगी।

less than 1 minute read
Google source verification
मां को नहीं थी खबर, 1 साल 3 महीने का मासूम कुएं में गिरा, डूबने से हो गई मौत

मां को नहीं थी खबर, 1 साल 3 महीने का मासूम कुएं में गिरा, डूबने से हो गई मौत

Chhattigarh News: नंदिनी थाना अंर्तगत ग्राम गिरहोला में 1 साल 3 महीने का बच्चा प्रीतम कुमार घर के सामने कुआं में गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां घर में काम कर रही थी। बच्चा नहीं मिला, तब वह चिल्लाने लगी। देखा तो बच्चा कुआं में गिरा था। कुआ चारों तरफ से खुला हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: शराब पीने वाले हो जाए सावधान! सीलबंद बोतल से निकली मरी हुई मक्खी, लोगों के उड़े होश...

नंदिनी टीआई राजेश साहू ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे की घटना है। ग्राम गिरहोला निवासी संदीप कुम्हार का ईंट भट्टा का काम है। संदीप के तीन बेटे है। पत्नी और बच्चों को घर पर छोड़कर ईंट भट्ठा गया था। इधर उसकी पत्नी बेटा 5 वर्ष, दूसरा 3 वर्ष के भरोसे छोड़कर घर में काम करने लगी। इस बीच 5 वर्षीय बच्चा कहीं चला गया और दूसरा खेलने में मग्न हो गया।

यह भी पढ़ें: योजना के नाम पर 2 महिलाओं से वसूला 60,000 रूपए, कॉल पर मांगा खाते और ATM का नंबर, एक सैकंड में एकाउंट खाली

दुधमुंहा बच्चा प्रीतम कुमार खेलते हुए घर का पास कुआं में लुढ़क गया। जिससे कुआं में डूबने से उसकी मौत हो गई। जब उसकी मां को बच्चों की आहट नहीं मिली, तब वह बहार आई बड़ा बच्चा कहीं खेलने गया था। 3 वर्षीय बच्चे से पूछी कि प्रीतम कहां है तो वह नहीं बता पाया। फिर वह पास पड़ोस में ढूंढने लगी, लेकिन बच्चा नहीं मिला। जब वह लौटकर घर आई और कुआं की तरफ देखने गई तो उसे बच्चे का चप्पल दिखा। बच्चे का शव पानी के उपर था।