भिलाई. तीन दिन पहले घर में आग से झुलसी बुद्ध विहार निवासी देवकी पाटिला (40) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दम तोडऩे से पहले उसने अपने तेरह वर्षीय बेटे विजय को घटना की हकीकत बताई। कहा, बेटा तेरे पापा ने ही मुझ पर पहले मिट्टी तेल उड़ेला फिर माचिस की तीली जलाकर फेंक दिया। मैं चीखती-चिल्लाती रही मगर वह मुझे झुलसते हुए चुपचाप देखता रहा। मैं दरवाजा खोलकर बाहर भागी तब पड़ोसियों ने आग बुझाई।