
2.5 लाख बच्चे पियेंगें पोलियो की खुराक, राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 तक
3 लाख घरों का लक्ष्य
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान से 2.50 लाख बच्चे व 3.05 लाख घरों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 4 हजार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। विकास खंड में अधिकारियों व कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों को पल्स पोलियो अभियान का प्रशिक्षण दिया गया।
200 सुपरवाईजरों की नियुक्ति
जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के लिए 991 स्थाई, 28 अस्थाई व 13 चलित, मोबाइल इकाईयां कार्य करेंगे। इन दलों के कार्यों के निरीक्षण के लिए 200 सुपरवाईजरों को नियुक्त किया गया है। वहीं डॉक्टर सीबीएस बंजारे जिला मलेरिया अधिकारी को धमधा, डॉक्टर आरके खण्डेलवाल को विकास खण्ड, निकुम, डॉक्टर अनिल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी को विकास खंड पाटन व पदमाकर शिंदे, डीपीएम को जिला मुख्यालय, नगर निगम भिलाई - चरोदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहले दिन 0 से 5 साल को पिलाया जाएगा पोलियो ड्रॉप
रविवार को प्रथम दिवस बूथ में 0-5 साल के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जावेगा। 4 व 5 मार्च 2024 को दल घरों में भ्रमण कर शेष छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर बायें हाथ की छोटी ऊंगली में पोलियो मार्कर पेन से निशान लगाएंगें।
Published on:
29 Feb 2024 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
