
वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी (Photo Patrika)
Fraud News: भिलाई में फ्रेंचाइजी दिलाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामलों में भिलाई और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों से कुल 72 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। दोनों ही मामलों में पीडि़तों को आकर्षक मुनाफे का सपना दिखाकर बड़ी रकम वसूली गई, लेकिन न तो वादे पूरे हुए और न ही रकम लौटाई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों ने दुकान का इंटीरियर, ब्रांड प्रमोशन, एमबीबीएस डॉक्टर के साथ ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, दवाइयों का स्टॉक और कर्मचारियों की व्यवस्था कंपनी द्वारा किए जाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीडि़त ने 27 अक्टूबर 2024 को फ्रेंचाइजी ले ली। इसके बाद आरोपियों ने फ्रेंचाइजी फीस, इंटीरियर, मार्केटिंग, दवाइयों के स्टॉक और डॉक्टर-पैथोलॉजी सुविधा के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ली। कुल मिलाकर करीब 26 लाख रुपए वसूल लिए गए। जब न तो वादे पूरे हुए और न ही पैसे लौटाए गए, तब पीडि़त ने पुलिस की शरण ली।
इसी तरह पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में भी फ्रेंचाइजी के नाम पर 46 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि प्रार्थी रवि की शिकायत पर आरोपी कंपनी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
मोहन नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीडि़त राहुल परिहार की शिकायत पर टस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी केशल कोसले ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर उत्कर्ष कश्यप, मार्केटिंग हेड आलोक व अनमोल दुबे और सेल्स इंचार्ज प्रणीता ने राहुल परिहार से संपर्क किया था। आरोपियों ने मेडिकल फ्रेंचाइजी देने के बदले हर माह एक से दो लाख रुपए तक के मुनाफे का दावा किया।
Updated on:
18 Jan 2026 01:29 pm
Published on:
18 Jan 2026 01:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
