एएसपी सुखनंदन राठौर और पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने पत्रवार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 मई को माया सोनी ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंजू सोनी ने शासन की योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर स्मॉल फाइनेंस बैंकों से समूह बनाकर लोन पास कराया।