भिलाई

संवरेगी यहां की 3 प्रमुख सड़कें, शासन से मिली 19.41 करोड़ की स्वीकृति, इन वार्डों को मिलेगी सुविधा

CG News: नगर निगम, रिसाली की सड़कें संवरेंगी। नगरोत्थान के तहत निगम क्षेत्र की 3 सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा।

less than 1 minute read
Jul 18, 2025
संवरेगी यहां की 3 प्रमुख सड़कें (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: नगर निगम, रिसाली की सड़कें संवरेंगी। नगरोत्थान के तहत निगम क्षेत्र की 3 सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 19 करोड़ 41 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

नगरोत्थान योजना से मैत्रीकुंज से मधुरिमा फेस 3 तक, आजाद चैक से आत्मानंद स्कूल कृष्णा टाकिज रोड तक और मुख्य मार्ग श्रीराम चौक से बालाजी अपार्टमेंट तक। सड़कों के दोनों ओर जरूरत के मुताबिक पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। विधायक के ही प्रयास से विद्युतीकरण, नाली निर्माण, भवन निर्माण भी स्वीकृत हुआ है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खुशखबरी! CM नगरोत्थान योजना के तहत 60 करोड़ में संवरेगी छत्तीसगढ़ की ये 3 सड़कें, मिलेगा लाभ

इन वार्डों को मिलेगी सुविधा

जिस मार्ग को संधारित किया जाएगा, वह व्यस्त सड़कों में शामिल है। पूरे दिन लोगों की आवाजाही होती है। वार्ड 27 मैत्रीनगर रिसाली, 28 शक्तिविहार रिसाली, 24 आजाद मार्केट रिसाली, 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली, 23 प्रगतिनगर रिसाली, वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी के नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

बिजली के खंबों को किया जाएगा शिफ्ट

सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि कई जगह सड़क किनारे विद्युत पोल बेतरतीब तरीके से लगा हुआ है। पहले विद्युत पोल को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद डामरीकरण का कार्य शुरू होगा। राजीव गांधी चौक से कल्याणी मंदिर चौक तक भी सड़कों का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य को पूर्ण करने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सहमति देते हुए प्रक्त्रिस्या आरंभ कर दी है। यह रिसाली क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए मुख्य सड़क है।

Published on:
18 Jul 2025 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर