अशोकनगर और बिरकोना के हजारों निवासियों को जल्द ही आवागमन में बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में प्रस्तावित नई सड़क से करीब 50 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से सुविधा मिलेगी। इस नई कनेक्टिविटी से कोनी थाना, इंजीनियरिंग कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुचना अब आसान होगा। न केवल छात्र, बल्कि कर्मचारी, व्यापारी और आमजन को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। यह सड़क लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत करेगी।