पुलिस ने बताया कि शुभम यादव ने प्रदीप चौबे को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और सिर को दीवार में मारने की कोशिश की। जब स्नेहा अपने पति प्रदीप चौबे बीच-बचाव के लिए आगे आई, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।