16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: कमरे में सो रहे बटालियन के प्रधान आरक्षक धारदार हथियार से हमला, मचा हड़कंप

Crime News: रक्षित केन्द्र स्थित आईटीबीपी के 27 वी वहनी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 May 2025, 2:10 PM IST

प्रधान आरक्षक धारदार हथियार से हमला ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

प्रधान आरक्षक धारदार हथियार से हमला ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: रक्षित केन्द्र स्थित आईटीबीपी के 27 वी वहनी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर बीती रात को अज्ञात आरोपी द्वारा सोते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में प्रधान आरक्षक को गंभीर चोटें आई है। उसे अस्ताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्षित केन्द्र स्थित आईटीबीपी के कैंपस में मंगलवार रात को प्रधान आरक्षक किशन कुमार साहू जो कैम्प की वर्तमान समय मे क्वाटर मास्टर की ड़युटी निर्वाह कर रहा था। रोज की तरह सिपाही किशन कैम्प में ही अपने कमरे में सो रहा था।

इस दौरान रात्रि में सुरक्षा संत्री पहरा पर आरक्षक अनिल गोस्वामी की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगा था। रात करीब डाई बजे अज्ञात आरोपी किशन साहू के कमरे में घुस कर उसके साथ मारपीट करते धारदार हथियार से हमला कर दिया है।

यह भी पढ़े: अपराध का गढ़ बन रहा धर्मनगरी… शराब तस्करी का मुख्य सरगना अब तक पुलिस पकड़ से दूर, MP का 432 पेटी शराब हुआ था जब्त

मचा हड़कंप

बता दें कि इस घटना से कैंपस में हड़कंप मच गया। फिलहाल शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।