
Traffic Police: शराब पीकर वाहन चालाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 7 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने 18 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 चालकों को पकड़ा और कार्रवाई की। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।
ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर ने बताया कि शनिवार को 14 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं 18 दिनों में देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालक पकड़ाए। उसके खिलाफ मोटर वीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर एक वाहन से 10 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इस तरह 72 वाहनों से 7 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। संबधित वाहन चालक का लायसेंस सस्पेंड की कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है।
Updated on:
19 Feb 2024 01:01 pm
Published on:
19 Feb 2024 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG News: बीकॉम फाइनल ईयर अंग्रेजी परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हो सकता है पेपर, छात्रों में दिखा आक्रोश

