CG Crime: उतई थाना अंर्तगत बदमाशों ने एक स्कूटर सवार युवक का रास्ता रोक कर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बदमाश युवक मौके से फरार हो गए। पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। कुम्हारी जंजगीरी निवासी राजकुमार यादव (30 वर्ष) अपने माता पिता के साथ उतई थाना क्षेत्र के चंद्राकर फार्म हाउस में रहकर काम करता है। घटना की रात राजकुमार स्कूटर से मोरीद और डूंडेरा के बीच पहुंचा था। उसी दौरान एक वाहन पर सवार दो-तीन युवक पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। उस पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया।