21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महादेव ऐप के फरार सरगना करना चाहते हैं सरेंडर, गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना रहे नया पैंतरा

Mahadev App: पुलिस की लगातार कार्रवाई से महादेव ऐप से जुड़े ऑनलाइन सटोरियों के हौसले पस्त पड़ने लगे हैं। अब फरार सटोरियों को गिरफ्तारी का भय सता रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
महादेव ऐप

महादेव ऐप

Mahadev App: पुलिस की लगातार कार्रवाई से महादेव ऐप से जुड़े ऑनलाइन सटोरियों के हौसले पस्त पड़ने लगे हैं। अब फरार सटोरियों को गिरफ्तारी का भय सता रहा है। फरार सटोरिये गिरफ्तारी से बचने के लिए नया पैतरा आजमा रहे हैं। सटोरिये पुलिस की सीधी कार्रवाई यानी गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं।

दुर्ग पुलिस ने मार्च 2022 से महादेव ऐप ऑनलाइन सटोरियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई शुरू की। दुबई से महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला सरगना सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, राज गुप्ता और अतुल समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :

New Year 2023: नए साल पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज, रिश्ते होंगे और भी मजबूत

करोड़ों रुपए फ्रीज कराया
पुलिस ने फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर से सीधे कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फर्जी बैंक अकाउंट के साथ करोड़ों रुपए फ्रीज कराया है। इससे महादेव ऐप सटोरियों को भारी नुकसान हुआ है।

गंभीर कार्रवाई से घबराए सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, राज गुप्ता और अतुल रसूखदारों के संपर्क में है, जो पुलिस से बात कर सके और उनका आत्म समर्पण करा सके, ताकि दुर्ग पुलिस उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई न कर सके।