28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्तों पर रौब जमाने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, मामूली विवाद मेंं युवक के पेट में घोंप कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Mar 17, 2021

दोस्तों पर रौब जमाने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, मामूली विवाद मेंं युवक के पेट में घोंप कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दोस्तों पर रौब जमाने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, मामूली विवाद मेंं युवक के पेट में घोंप कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग. मामूली विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरनाबांधा के बैंड वादक कमलेश सारथी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुरली साहू ने बहुत ही मामूली बात पर कमेलश के पेट में काटेदार चाकू को घोंप दिया था। उसने यह चाकू अपने दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए ऑनलाइन मंगाया था। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था जिसे पुलिस ने रातोंरात ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

मौके पर दम तोड़ दिया
मंगलवार को शहर एएसपी रोहित कुमार झा व सीएसपी विवेक शुक्ला ने मामले का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे हरनाबांधा निवासी मृतक कमलेश सारथी तलाब के पास बैठा था। इतने में आरोपी मुरली साहू पहुंचा। उसने अपने एक साथी को आवाज लगाई। आवाज सुनकर कमलेश यह समझ बैठा कि मुरली उसे बुला रहा है। इस पर कमलेश ने मुरली को रौब भरे लहजे में बुलाया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। कमलेश ने मुरली की धुनाई कर दी। मुरली वहां से घर चला गया। बाद में घर से काटेदार चाकू लेकर आया और पेट में घोप कर भाग गया। कमलेश की अंतड़ी बाहर निकल गई। वह अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन सड़क पर ही गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोस्तों के बीच रौब झाडऩे मंगाया था ऑनलाइन चाकू
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुरली ने बताया कि वह हरनाबांधा में ही रहता है। मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर उसका घर है। टाइल्स मार्बल लगाने का काम करता है। उसने बताया कि कांटेदार चाकू को ऑनलाइन मंगाया था। इसे अपने दोस्तों के बीच रौब झाडऩे के लिए इस्तेमाल करता था। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि कमलेश बैंड बजाने का काम करता था। इसी से अपना परिवार चलाता था। दोनों के बीच में पुरानी रंजिश थी। मामूली विवाद के चलते घटना के दिन तैश में आकर मुरली ने पेट के दाए हिस्से में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मौके से चाकू और एक स्कूटर जब्त किया है।