Bhilai News: नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा शाखा में बुधवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक चाय गुमटी वाले कुणाल स्वामी ने भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता से कहा कि 5,000 रुपए दिए हैं तब भवन अनुज्ञा दिया गया। अब निर्माण कार्य शुरू किया, तो काम रोका जा रहा है। इस पर अधिकारी ने नाराजग होते हुए कहा कि पैसा दिए हो, इसका क्या सबूत है।