26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: एजेंट ने लोन का झांसा देकर ठगी, 2 लाख 38 हजार की लगाई चपत

CG Fraud: निजी कंपनी के लोन डिपार्टमेंट में काम करने वाले घनश्याम साहू से संपर्क किया। 29 सितंबर 2024 को घनश्याम साहू ने उसे 1 लाख 60 हजार का लोन दिलाया।
less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Jun 06, 2025

CG Fraud: एजेंट ने लोन का झांसा देकर ठगी, 2 लाख 38 हजार की लगाई चपत

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

CG Fraud: लोन दिलाने के बहाने निजी कंपनी के एजेंट ने एक जरुरतमंद से 2 लाख 38 हजार रुपए की ठगी कर ली। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि एकता नगर दुर्गा मंदिर खुर्सीपार निवासी राजा बाबू शर्मा (39 वर्ष) ट्रक बॉड़ी का काम करता है। उसे 1 लाख रुपए की जरूरत थी। निजी कंपनी के लोन डिपार्टमेंट में काम करने वाले घनश्याम साहू से संपर्क किया। 29 सितंबर 2024 को घनश्याम साहू ने उसे 1 लाख 60 हजार का लोन दिलाया।

यह भी पढ़ें: Mule account: म्यूल बैंक खातों में 4.45 लाख रुपए ठगी की रकम का हुआ ट्रांजेक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजाबाबू ने कहा कि उसे 1 लाख की जरूरत है, तो 60 हजार ज्यादा क्यों दिलाया। घनश्याम ने कहा कि 60 हजार उसके खाते में ट्रांसफर कर दे तो उसकी किश्त वह चुका लेगा। घनश्याम की बातों में आकर राजाबाबू ने उसके खाते में 60 हजार ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद घनश्याम ने लोन की किश्ते नहीं चुकाई जिसके कारण ओवर ड्यू हो गया।

फेस आईडी लेकर मोबाइल ऐप से शुरू की ठगी

पुलिस ने बताया कि राजाबाबू के घर पहुंचे घनश्याम ने उसका मोबाइल लिया और धोखे में रखकर फेस आईडी ले लिया। फेस आईडी को उसने लोन ऐप रिंग पे, लोन ऐप एम पाकेट, लोन ऐप मनी वियर और लोन ऐप ओली में इस्तेमाल कर इन्सेंट लोन ले लिया। उसने अलग अलग ऐप से 60 हजार, 20 हजार, 50 हजार, 48 हजार रुपए लोन ले लिया। इस तरह उसने राजाबाबू को धोखे में रखकर 1 लाख 78 हजार और पूर्व में 60 हजार रुपए ले लिए। इस प्रकार 2 लाख 38 हजार रुपए की ठगी की।