22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंडबाजे के साथ निकली बारात और बिना दुल्हन लौट गई : Video

शहर में बुधवार को बिना दुल्हन वाली शादी हुई। शादी की सभी रस्में वैदिक विधि विधान से संपन्न हुई। मंडपाछादन के बाद दूल्हों का हरिद्रा लेपन हुआ। फिर सभी रस्में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के संपन्न कराया।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

बैंडबाजे के साथ निकली बारात और बिना दुल्हन लौट गई : वीडियो

भिलाई@Patrika. शहर में बुधवार को बिना दुल्हन वाली शादी हुई। शादी की सभी रस्में वैदिक विधि विधान से संपन्न हुई। मंडपाछादन के बाद दूल्हों का हरिद्रा लेपन हुआ। फिर सभी रस्में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के संपन्न कराया। फिर बैंडबाजे के साथ सभी दूल्हों की बारात निकली। रास्ते में विभिन्न देवी-देवाताओं से आशीर्वाद लेकर बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। जी हां आज ऐसा ही नजारा कुरुद स्थित मंगल वाटिका में देखने को मिला।

भिलाई-दुर्ग ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा 31 बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार
अवसर था भिलाई-दुर्ग ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा 31 बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का। मंगल वाटिका कुरुद रोड कोहका भिलाई में सुबह नौ बजे से उपनयन संस्कार मुख्य अचार्य पंडित त्रिभुवन नारायण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 11 पंडितों द्वारा 31 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार के बाद यज्ञोपवीत धारण करवाया गया। @Patrika. इस अवसर पर यज्ञोपवीत के नियमों एवं संकल्पों की शपथ बटुकों को दिलाई गई। @Patrika. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शारदा चरण पांडे, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष आशीष मिश्रा, झारखंड के प्रो. सतीशचंद्र पाठक, रायपुर के प्रेमशंकर गोटिया, कीर्तिभूषण पांडे केंद्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राम्हण अंतरराष्ट्रीय महासंघ उपस्थित थे। सभी अतिथियों द्वारा बटुकों को आशीर्वाद दिया गया

इनका हुआ उपनयन संस्कार
उपनयन संस्कार में शिवम पांडे, अतुल शुक्ला, महाबल पाठक, बलराम पाठक, लक्ष्मण पाठक, विनय तिवारी, अभिषेक तिवारी, अमन मिश्रा, संगम मिश्रा, आदित्य उपाध्याय, शिवा तिवारी, अमितेश उपाध्याय, प्रियांशु उपाध्याय, राजू पर्याय, राहुल दुबे, नीरज पांडे, वरुण तिवारी, प्रशांत मिश्रा, स्पष्ट भट्ट विनायक शर्मा, प्रशांत मिश्रा, विवेक मिश्रा, शीतांशु तिवारी, दीपक तिवारी, रोहित तिवारी, श्याम तिवारी, अभिषेक शुक्ला, आनंद शुक्ला और अनमोल को यज्ञोपवीत धारण कराया गया।

बटुकों को आशीर्वाद दिलवाकर वापस मंगल वाटिका पहुंची
इस अवसर पर बटुकों की बारात निकाली गई। बारात रानी दुर्गावती चौक, जीरो चौक, सांस्कृतिक भवन चौक, शांति नगर, काली मंदिर शांति नगर से गोल बाजार शिव मंदिर तक पदयात्रा करते हुए बटुकों को आशीर्वाद दिलवाकर वापस मंगल वाटिका पहुंची। @Patrika. शोभा यात्रा में ब्राम्ह्ण मित्र मंडल के सदस्य, बटुकों के परिजन के साथ साथ बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में संयोजक मंडल के डॉ. सोमनाथ द्विवेदी रामआसरे दुबे, प्रभुनाथ मिश्रा, एलएम पांडे और महिला प्रकोष्ठ की उर्मिला उपाध्याय, सुनीता तिवारी, सरोज चौबे, पूनम शुक्ला, पुष्पा तिवारी, रीता मिश्रा आदि ने सहयोग दिया।