
भिलाई.वार्डों के परिसीमन के बाद अधिकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण की वायरल सूची को लेकर रिसाली और भिलाई नगर पालिक निगम में बवाल मचा हुआ है। नामजद स्थानांतरण सूची शासन को भेजने पर आपस में मन मुटाव की स्थिति बन रही है। सूची को लेकर भिलाई निगम मुख्यालय और रिसाली जोन कार्यालय में पदस्थ कुछ अधिकारी कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गईथी। जो रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे की हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। वहीं आयुक्त ने पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सूची वायरल होने पर हुआ बवाल
शासन के दिशा निर्देश की अनदेखी कर अधिकारी कर्मचारियों के नाम और पदनाम सहित नगरीय प्रशासन को भेजी गई सूची वायरल होने पर कर्मचारी संघ ने आपत्ति जताई है। उपायुक्त अशोक द्विवेदी से पूरे मामले की शिकायत भी किया है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के दिल्ली से लौटने के बाद लिखित शिकायत करने का निर्णय भी लिया है।
सूची रिसाली कार्यालय से तैयार होने की आशंका
सूची नव गठित रिसाली के प्रशासनिक कार्यालय से जारी होने की आशंका है। भिलाई निगम के स्थापना विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि भिलाई निगम से इस तरह की कोई भी सूची नहीं बनी है और न ही इस तरह की सूची शासन को भेजा गया है। शासन के आदेश के अनुसार भिलाई निगम और रिसाली निगम की पद संरचना की संख्यात्मक जानकारी शासन को भेजा गया है। इसके अलावा भिलाई निगम में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी दी गई है। नाम और पदनाम के साथ स्थानांतरण की सूची निगम कार्यालय से नहीं भेजा गया है। इसलिए उन्हें यह आशंका हैकि आयुक्त ने कुछ कर्मचारियों को रिसााली जोन कार्यालय में पदस्थ किया गया है। जिसमें स्थापना विभाग के कर्मचारी भी शामिल है। उन्हें ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी है। उनके मार्गदर्शन में सूची तैयार किया गया होगा।
छवि खराब करने वाले खिलाफ दर्ज हो एफआईआर
इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद रंगबहादुर ने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे से शिकायत की है। आयुक्त से पूरे मामले की जांच कराने और निगम प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाले दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
स्थानांतरण का अधिकार शासन का
नगर पालिक निगम अधिनियम के मुताबिक निगम प्रशासन को सीधे तौर पर किसी भी अधिकारी कर्मचारी का अन्यत्र निगम में स्थानांतरण के लिए नामजद पत्र नहीं लिख सकता। किसी निकाय में पदस्थ कुल अधिकारी कर्मचारियों की संख्या का 20 फीसद से अधिक अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। निगम अधिनियम में स्पष्ट हैकि किसी भी निकाय में सेटअप/ पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण शासन के आदेश पर किया जाएगा। आवश्यकता होने पर किसी भी निकाय में पदस्थ कुल अधिकारी कर्मचारियों की संख्या का केवल 20 फीसद अधिकारी कर्मचारियों का अन्य निकायों में स्थानांतरण किया जा सकता है।
स्थानांतरण आयुक्त के अधिकार क्षेत्र का मामला
अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापना भिलाई और रिसाली निगम के आयुक्त के अधिकार क्षेत्र का मामला है। जब भिलाई निगम आयुक्त किसी भी कर्मचारी को रिलीव नहीं करेगा और रिसाली निगम आयुक्त एकसेप्ट नहीं करेगा। किसी भी अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण संभव नहीं है।
ये हैं रिसाली निगम का संख्यात्मक सेटअप
1- प्रथम श्रेणी के अधिकारी- आयुक्त- 1
2- द्वितीय श्रेणी के अधिकारी -उपायुक्त - 2 -
3- तृतीय श्रेणी के कर्मचारी- 100-
4- प्लेसमेंट कर्मचारियों की संख्या - 54
कुल -156
वायरल सूची में इनका स्थानांतरण की मांगी है स्वीकृति
उपायुक्त- रमाकांत साहू, कार्यकालन अभियंता -आरके साहू, सहायक अभियंता- एमपी देवांगन, केके गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक- देवव्रत देवांगन, उप अभियंता- तपन अग्रवाल, चंद्रकुमार देवांगन, पुरुषोत्तम सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर, हिमांशु कावड़े, अर्पिता बंजारे, नितेश मेश्राम, प्रिया खैरवार, श्वेता माहेश्वर,
कार्यालय सहायक अधीक्षक- लेखराम वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद उपाध्याय,
सहायक ग्रेड-2 महेश टंडन, देवेन्द्र कोसरिया, आसित देव, शालिनी गुरुव,
राजस्व निरीक्षक- सत्यनारायण कौशिक, जगदीश तिवारी, धीरज तिवारी
राजस्व उप निरीक्षक- सुनील जोशी, बसंत देवांगन, अश्वनी देशमुख , मंगल प्रसाद कुर्रे,
सहायक राजस्व निरीक्षक - अविनाश कुमार, नरेन्द्र अविचट, विरेन्द्र साहू, देवराज सिंह राजपूत, राजेश पाल्वे, सीताराम यादव, पालेश्वर साहू, राम लाल
स्वच्छता निरीक्षक- जगन्नाथ कुशवाहा, फणीन्द्र बोस
वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक- वीके सैमुवल
लेखापाल- एमन चंद्राकर
सहायक ग्रेड-3 कादिर खान, शैलेश साव, रीता यादव, शोभा चौबे, डी रवि, लक्ष्मी नारायण वर्मा, देवलाल वर्मा, उमेश दुबे
स्वच्छता पर्यवेक्षक/सफाई दरोगा- कमलेश कुमार साहू, अमित कुमार चंद्राकर, बीएल असाटी, महेश कुमार वर्मा, शशिकांत साहू, शांता कुमार देशलहरे
सर्वेयर- धनुष लाल वर्मा
फीटर- रोहित कुमार वर्मा,
समय पाल- रामरतन टंडन, रोहित कुमार यादव
मोटर मैकेनिक- चंदनपुरी गोस्वामी,
वाहन चालक- राधेलाल भोजवानी, शंभूलाल
पंप ऑपरेटर/ पंप सहायक- शत्रुघ्न लाल नायक, संतराम जंघेल, प्रकाश साहू, बृजेन््रद परिहार, तीरथ यादव
भृत्य- खिलेश दास, मनहरण लाल साहू, इंद्राणी चंद्राकर
वर्जन
अधिकारी कर्मचारियों के नामजद स्थानांतरण सूची के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। सूची को लेकर शिकायत आई है। जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त, रिसाली निगम
Published on:
25 Jan 2020 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
