
Bhilai Crime: रसमड़ा के पास हाइवे किनारे स्थित बिजनेसमैन दिलीप मिश्रा के घर में बीती रात पांच नकाबपोश डकैतों ने धावा बोला। सब्बल से घर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और दिलीप मिश्रा और उनकी पत्नी का हाथ पैर बांध दिया। जरा भी आवाज करने पर जान से मारने की धमकी दी। डकैत आलमारी को तोड़कर 35 तोला सोना 25 हजार रुपए नकद लेकर भाग गए।
सूचना पर दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले कीेे जांच शुरू की। पुलगांव टीआई पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात 2.30 बजे की है। रसमड़ा में दिलीप टिम्बर के संचालक दिलीप मिश्रा का फर्नीचर शो रूम भी है। दुकान से लगा घर नेशनल हाइवे के किनारे है। डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि दिलीप मिश्रा ने लकड़ी की देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। पांच नकाबपोश कैमरे में कैद हुए हैं। आरोपियों की फुटेज के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
Published on:
09 Jun 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
