
भगवान श्रीराम के स्वागत में भिलाई सज-धज कर तैयार, जमकर बिके दिया और झंडे
श्रीराम चौक मैदान में तैयारी पूरी
श्री राम चौक, खुर्सीपार दशहरा मैदान में इस मौके पर शाम 5.30 बजे 51,000 दिया प्रज्वलित किया जाएगा। इसको लेकर मैदान में तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब 110 से अधिक तेल का टिन भी लाया जा रहा है। श्री हनुमान चालीसा सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा मैदान में तैयारी पूरी कर लिए हैं। सुबह से पूजा से संबंधित कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
11 हजार दिया दुर्गा मंदिर में भी
खुर्सीपार में दुर्गा मंदिर में करीब 11 हजार दिया जलाने की तैयारी है। इसको लेकर कार्यक्रम के प्रमुख जयशंकर चौधरी ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। मोहल्ले के लोगों ने अपना-अपना जगह भी तय कर लिया गया है। इस मौके पर हर घर में भी दिया जलाया जाएगा।
सेक्टर-5 गार्डन में 11 सौ
सेक्टर-5 मार्केट गार्डन में 11 हजार दिया जलाए जाएंगे। यहां के भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 1100 दिया जलाए जाएंगे। वहीं सेक्टर-5 के ही हनुमान मंदिर में 1001 दिया जलाए जाएंगे। शाम 4 बजे से सत्यनारायण की पूजा, हवन, इसके बाद शाम 6 बजे महाआरती का इंतजाम किया गया है। वहीं महाभोग का भी वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं की टोली भक्तिमय सांस्कृत कार्यक्रम पेश करेंगी।
एलईडी लाइट से सजा गदा चौक
सुपेला का गदा चौक में रामभक्तों ने सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक के मध्य सड़क के दोनों तरफ भगवा झंडा सजाया है। इसके साथ-साथ एलईडी भी लगाया गया है। गदा चौक में गदा के चारों ओर भगवान श्रीराम के फोटो का बड़ा फ्लैक्स भी लगाया गया है। चौक को भी एलईडी लाइट से सजाया गया है।
नेहरू भवन रोड भी हुआ भगवामय
नेहरू भवन रोड, सुपेला में भी व्यापारियों ने श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर मार्केट को भगवा झंडे से सजाया है। यहां आने जाने वाले लोग एक दूसरे को जय श्रीराम से संबोधित भी करते रहे। ऐसा ही दृश्य लक्ष्मी मार्केट में भी देखने को मिला।
भगवान की प्रतिमा का आज किया जाएगा अनावरण
नगर पालिका, जामुल में सोमवार को भगवान श्रीराम और भगवान की शिव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि इसके आसपास में सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
रावण भाठा में भी जलाएंगे 1101 दिया
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा क मौके पर रावण भाठा, सुपेला में भी 1101 दिया जलाए जाएंगे। वहीं शाम को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। स्थानीय लोग मिलकर यह कार्यक्रम करवा रहे हैं।
पावर हाउस में भी जलाएंगे दिया
पावर हाउस मार्केट में भी दिया जलाने की तैयारी है। यहां 11 हजार दिए जलाए जाएंगे। व्यापारियों व युवाओं की टीम ने रविवार को सुबह से ही मार्केट को झंडों से सजाना शुरू कर दिया था।
Updated on:
21 Jan 2024 10:06 pm
Published on:
21 Jan 2024 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
