19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई महापौर ने पेश किया 7.6 अरब का बजट

दिखाए हसीन सपने, विपक्ष ने छोड़े सवालों के तीर,

7 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Mar 31, 2023

भिलाई महापौर ने पेश किया 7.6 अरब का बजट

भिलाई महापौर ने पेश किया 7.6 अरब का बजट

भिलाई. नगर पालिक निगम, भिलाई के महापौर नीरज पाल ने शुक्रवार को 7,60,35 लाख का बजट पेश किया। 9245 लाख मुनाफे के बजट में उन्होंने शहर में सर्वांगिण विकास कार्य करवाने की बात कही। बजट के बाद मुख्यमंत्री, विधायक और महापौर के नाम पर जिंदाबाद के नारे भी लगे। करीब सवा घंटे में बजट की बैठक पूरी हो गई।

युवाओं के लिए ऑडिटोरियम
महापौर ने बताया कि जिले में सर्वसुविधायुक्त प्रथम 1000 सिटिंग कैपेसिटि का ऑडिटोरियम कम सेंट्रल लाईब्रेरी का निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ प्रस्तावित है। इसका उपयोग युवाओं के नाट्य कला, नृत्य एवं संगीत, शिक्षा, साहित्य कार्यक्रम में किया जाएगा। इसके संबंध में शासन से धन राशि प्राप्त हो चुकी है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग सेंटर
शहर के युवा रोजगार की तलाश में पलायान कर रहे हैं, जो कि एक गंभीर समस्या है। इसे रोकने के लिए राज्य सरकार व शहरी सरकार कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक शहर के युवाओं को शहर में रोजगार दे कर परिवार के साथ रहने का मौका दिया जाना है। इसके लिए निगम के वैशाली नगर व भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में 1000-1000 क्षमता के बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें 10 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। इसके संबंध में शासन से स्वीकृति व धन राशि प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ-साथ शहर में स्टार्टअप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निगम क्षेत्र में रीपा की तर्ज पर शहरों मे अर्बन कॉटेज व सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क के लिए राशि दो करोड़ रूपए में शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

राजीव युवा मितान क्लब
शहर के युवाओं के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के 70 वार्डो में 140 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से खेल को बढ़ावा देने के माध्यम से कब्डडी, खो-खो, योगा, कुस्ती, क्रिकेट, छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेल गेड़ी, भौरा, पिटटूल की प्रतियोगिताएं व मनोरंजक प्रतिस्पर्धाएं की जा रही है।

महिला सशक्तिकरण
मदर्स मार्केट-शहरी सरकार ने खण्डर पड़े भवन का जिर्णोद्धार कर मदर्स मार्केट का निर्माण किया है। इसमें स्व. सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती, फिनाईल, सेनेटरी पैड, दोना पत्तल, फूलो से निर्मित सोप, गुलाल, मछली पालन, सब्जी, मशरूम उत्पादन किए जाते है। गोबर से बने दिए के विक्रय से अब तक लाखों रूपए की आय हुई है।

शहरी महिला आजीविका केंद्र
निगम क्षेत्र में 1000 शहरी महिलाओं को आजीविका देने के लिए रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना प्रस्तावित वित्तीय वर्ष में की जा रही है। भविष्य में इसी प्रकार महिलाओं को जोड़ते हुए रोजगार देकर आर्थिक सशक्तिकरण करेंगे।

स्वास्थ्य सुविधाएं
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, का विस्तारीकरण
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में न केवल भिलाई की जनता बल्की आसपास के क्षेत्र के लोग भी आकर उपचार कराया जाता है। लोगों को सुविधा देने के लिए अस्पताल का आधुनिकीकरण व सुविधाओं के विस्तारिकरण के लिए 7 करोड़ मुख्यमंत्री ने दिया है। वर्तमान अस्पताल का विस्तारीकरण पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो और जिससे भिलाई के लोग लाभांवित होगें।

दाई-दीदी मेडिकल यूनिट
क्लीनिक का विशेष शिविर महिलाओं के लिए किया जा रहा है। अब तक 660 कैंप के माध्यम से 51486 को लाभांवित किया जा चुका है। इसका और विस्तार किये जाने की मंशा है। कोविड के दौरान संजीवनी बने चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। जो शहरवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

मांगलिक भवन
जोन -3 बैकुंठ धाम कैंप क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन का निर्माण कर रहे हैं। इसी तर्ज पर सभी जोन में मांगलिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिससे सभी वर्गो को सामाजिक व अन्य गतिविधियों के लिए उपलब्ध हो सकें। हुडको में मांगलिक भवन निर्माणधीन है।

डोम शेड निर्माण
नगर निगम ने अब तक 50 से अधिक स्थानों में डोम शेड का निर्माण किया जा चुका है। इसका उपयोग वहां के लोग कर रहे हैं। इसके तहत अंतर्गत नागरिकों को इसका नि:शुल्क सामजिक कार्यक्रम में उपयोग किया जा रहा है।

मिशन ग्रीन भिलाई
मिशन ग्रीन भिलाई के तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डाें में स्थान को चिंहित कर उनकी भौगोलिक स्थिति के अनुरूप वन विभाग के सहयोग से सघन, रोड़ साइड पौधरोपण किया जाएगा। इस के लिए 4.5 करोड़ स्वीकृत है।

शहीदों का सम्मान
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का आगामी माह में अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डे के स्मृति को स्थाई बनाने के लिए वार्ड-4 नेहरू नगर में स्थित ग्राउंड में प्रतिमा (बस्ट स्क्ल्पचर) स्थापित किया जाएगा।

सभी वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण
निगम क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने महापौर व पार्षद निधि से सभी वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

नए ओवर हेड टैंक का निर्माण
टैंकर मुक्त व जल कष्ट निवारण के लिए 77 एमएलडी व 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र प्रस्तावित 4 नए ओवर हेड टैंक का निर्माण कर जल प्रदाय किया जावेगा। इससे पेयजल की समस्या का स्थाई निराकरण किया जा सके। इस के लिए 20 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।

वाटर एटीएम
भिलाई इस्पात संयंत्र की पेयजल सुविधाओं की पहले चर्चा होती थी, लेकिन वर्तमान में वहां पेयजल व सफाई जैसी अतिआवश्यक सेवाओं को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की दिशा में पेयजल अपूर्ति के लिए बीएसपी क्षेत्र में 7 से अधिक वाटर एटीएम स्थापित किया गया। इसका लोग लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। निगम क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवर लाईन विस्तारीकरण 20 करोड़ से निर्माण किया जाना है।

स्वच्छ सर्वेक्षण
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत 2017 से लेकर 2022 तक ओडीएफ घोषित हुआ है। पूरे भारत में भिलाई निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में 11 वें पायदान पर रहीं है। भिलाई को 3 स्टार रेटिंग प्राप्त है। शहर को खुले से शौच मुक्त रखने के लिए भिलाई निगम में 8 सार्वजनिक शौचालय, 111 सामुदायिक शौचालय व 17921 निजी शौचालय का निर्माण किया गया है। डेगू, मलेरिया, पीलिया, डायरिया आदि की रोकथाम के लिए भिलाई निगम हर संभव प्रयासरत है। रैंकिंग में शीर्ष 3 में आने कोशिश की जाएगी।

पेवर फुटपाथ
निगम क्षेत्रांतर्गत मुख्य सड़कों के दोनों ओर पेवर फुटपाथ निर्माण व क्षतिग्रस्त डामरीकृत सड़को पर पैच रिपेयर वर्क के लिए 18 करोड़ रूपए प्रस्तावित है। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 8.5 करोड़ प्रस्तावित है। तालाबों की सफाई के लिए व्हीड हारवेस्टिंग मशीन संचालन व संधारण के लिए दो करोड़ रूपए प्रस्तावित है। शहर से उत्सर्जित कचरों का वैज्ञानिक प्रक्रिया से पुर्नचक्रीकरण के लिए 2.5 करोड़ से 8 नग मणिकंचन केंद्र निर्माण किया जाएगा। तालाबों के उन्नयन व विकास के लिए 5 करोड़ प्रावधानित है।

अंतिम छोर तक पेयजल
अंतिम छोर तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए अमृत 2.0 योजना में निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र को सम्मिलित कर कार्य किया जावेगा। अमृत 2.0 से नालों के पानी को शुद्ध कर पुन: उपयोग लाए जाने के लिए एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लॉन) बनाया जाना प्रस्तावित है। जिस संबंध में आईआईटी भिलाई से प्रारंभिक चर्चा की जा चुकी है।

स्मार्ट हेल्थ किओस्क
स्मार्ट हेल्थ किओस्क के माध्यम से बीपी, शुगर, रक्त परीक्षण के लिए नि:शुल्क सुविधा दिए जाने के लिए प्रथम चरण में नगर निगम भिलाई को 50 किओस्क की स्थापना के लिए लाख रूपए प्रति किओस्क के मान से तीन करोड़ प्रस्तावित है, इससे स्वास्थ्य सुविधा में इजाफा होगी।

डस्टबिन दिया जाएगा लोगों को
निकाय में कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था को बेहतर करने व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आबादी के अनुपात में ई-रिक्शा, ई-कार्ट की व्यवस्था के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत होम कम्पोस्टिंग किट लोगों को दी जाएगी। डोर-टू-डोर कलेक्शन के तहत स्त्रोत पृथकीकरण के लिए अतिरिक्त डस्टबिन नागरिकों को दिया जाएगा। निगम क्षेत्र में 10 नग स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण किया जावेगा। एजेंसी 10 साल तक इसका संचालन, संधारण करेगी। 10 नग स्मार्ट टॉयलेट के एवज में एजेंसी को प्रत्येक टॉयलेट के पीछे पांच हजार वर्ग फीट विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाएगी। इससे निगम में सर्वसुविधा युक्त टॉयलेट निर्मित होगें व निगम के व्यय में कमी आवेगी।

आय के अतिरिक्त स्रोत पैदा कर रहा निगम
महापौर ने बताया कि निगम के लिए आय के अतिरिक्त स्त्रोत उत्पन्न करने विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन व संसाधन पूर्ति के लिए 100 करोड़ के बाण्ड जारी किए जाएंगे। बाण्ड से प्राप्त राशियों का उपयोग विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं में किया जाएगा। इन परियोजनाओं से होने वाली आय का उपयोग बाण्ड के पुनर्भुगतान में होगा।

तारामंडल का निर्माण
निगम भिलाई क्षेत्र के छात्र. छात्राओं व आम जनमानस को खगोलिय गतिविधियों में जिज्ञासा व मनोरंजन के लिए प्लेनेटेरियम (तारामंडल) का राशि 2 करोड 10 लाख में किया जाएगा। इसकी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रो के सर्वागीण विकास के लिए विभिन्न लैब जैसे कि - एस्ट्रोनोमी लैब, रोबोटिक्स लैब फायनेंस लैब व खेल-कुद को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कोर्ट जैसे टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

मार्डन आंगनबाड़ी
आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए मार्डन प्रायवेट प्ले स्कूल के तर्ज पर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में एक मार्डन आंगनबाड़ी का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों में आकाशी गतिविधियों को देखने के लिए ऑब्जर्वेटरी की स्थापना की जाएगी।

विपक्ष ने किया प्रहार
नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने बजट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि महापौर ने पिछले बजट में भी बड़े हसीन सपने दिखाए थे। इसमें से कुछ वालों को उन्होंने गिनवा भी दिया। जैसे आकाश गंगा सब्जी मंडी को प्रियदर्शनी परिसर में शिफ्ट करने, आबो हवा होगी शुद्ध, तय स्थानों पर वायू प्रदूषण मापक और यंत्र लगाने की बात, कमर्शियल हब, मेहर हेल्पलाइन सेवा, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य शिकायतों का त्वरित निराकरण व हितग्राहियों को फिटबैक मेकेनेजिम द्वारा शिकायकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। भिलाई को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, इसके लिए 10 नग नए वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। यह सब कुछ अब तक जमीन पर नजर नहीं आया। लोगों को केवल हसीन सपनें दिखाए जा रहे हैं। पिछले साल बजट में जतने का बजट रखे थे, वास्तविक उससे आधा ही रहा।

महापौर ने दिया यह जवाब
महापौर ने कहा कि बजट काल्पनिक होता है। निगम को केंद्र व राज्य सरकार से आर्थिक मदद मिलती है, तब ही काम होते हैं। केंद्र और राज्य से जो पिछले साल मदद मिलती है, उसको सामने रख अनुमानित बजट तैयार किया जाता है। जैसे-जैसे राशि आते जाती है, वैसे-वैसे काम को किया जाता है।

नियम में नहीं है नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष अपनी बातों को रख रहे थे, इस बीच पार्षदों ने हल्ला शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा की तर्ज पर निगम में भी महापौर और नेता प्रतिपक्ष जब अपनी बात रख रहे हों, शेष सदस्य खामोश रहें। इस पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि निगम के अधिनियम में नेता प्रतिपक्ष का उल्लेख नहीं है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का उल्लेख है। यह ध्यान रखे सदस्य।

गिफ्ट लौटाने लाए
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पार्षदों को जूसर गिफ्ट दिया गया है। वे उसे लौटाने लाए हैं। क्षेत्र का विकास चाहते हैं। इस मामले में महापौर ने कहा कि सदन के बाहर जिसने दिया उसे लौटा दो। सदन के बाहर पार्षदों को अन्य तरीके से भी ध्यान रखा जाता है। सदन के भीतर केवल सदन की बात होनी चाहिए।

चर्चा करवा रहे हो या करें बहिष्कार
पार्षद पियूष मिश्रा और दया सिंह ने सभापति से पूछा कि वे चर्चा करवा रहे हैं या भाजपा के सभी पार्षद बहिष्कार कर बाहर निकल जाएं। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि बजट पर चर्चा जारी रखो। अधिकारियों से उन्होंने का कि सुझाव को नोट किया जाए। इसके बाद कुछ देर चर्चा को लेकर बहस हुई। अंत में सत्ता पक्ष ने मेयर के प्रस्तुत किए गए बजट को पास किया।