
OMG: जीके में फिसड्डी साबित हो गए अधिकारी, एग्जाम में सिर्फ 7 को मिले सौ में से 70 अंक
भिलाई. नगर पालिक निगम के 20 में से 13 अधिकारियों के जनरल नॉलेज (जीके) कमजोर है। यह हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि नगर पालिक निगम प्रशासन की लिखित परीक्षा के परिणाम से यह जानकारी सामने आई है।
दरअसल में निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-100 का पैरामीटर की जानकारी को परखने के लिए निगम सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की लिखित परीक्षा ली। जिसमें 20 अधिकारी और 80 कर्मचारियों ने परीक्षा दी। इनमें से सात-सात अधिकारी कर्मचारियों ने 100 में से 70 से अधिक अंक हासिल किए। कुल 100 में से 40 अधिकारी कर्मचारियों का परीक्षा परिणाम संतोष जनक रहा।
50 प्रश्नों को हल करने दिया था एक घंटा
शहर को स्वच्छता रैंकिंग में सर्वाधिक स्थान दिलाने के लिए निगम की क्या सहभागिता होगी। इस विषय को लेकर परीक्षा में 100 अंक के कुल 50 प्रश्न पूछे गए। इसमें वैकल्पिक और डिस्क्रप्टिव टाइप के चार गु्रप में प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर दो अंक निर्धारित थे। डिस्क्रप्टिव टाइप के प्रश्नों का उत्तर ५० शब्दों में लिखना था।
इनकी मानिटरिंग में हुई परीक्षा
स्वच्छता सर्वेक्षण सब इंजीनियर, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, सुपरवायजर और कर्मचारियों ने परीक्षा दी। परीक्षा अधीक्षण अभियंता आरके साहू, उपायुक्त अशोक द्विवेदी की मानिटरिंग में हुई। दो घंटे के अंदर उत्तर पुस्तिका चैक कर परिणाम भी घोषित किया गया।
इस तरह के प्रश्न पूछे गए
- भारत सरकार द्वारा स्वच्छता के संदर्भ में निकाय को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के इनमें से कौन से पैरामीटर सही है।
- अपने शहर को स्वच्छता रैंकिंग में सर्वाधिक स्थान दिलाने के लिए निगम की क्या सहभागिता होनी चाहिए।
- स्वच्छ शहर बनाने के लिए लोगों को स्वच्छता रैंकिग से किस तरह से जोड़ा जा सकता है?
- स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कितने अंक निर्धारित है।
100 अधिकारी, कर्मचारियों ने दी परीक्षा
7 अधिकारियों ने 70 से अधिक अंक हासिल किए
13 अधिकारी/कर्मचारियों ने 60 अंक प्राप्त किया
20 कर्मचारियों ने 50 प्राप्त किया।
सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले होंगे पुरस्कृत
70 अंक प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को महात्मा गांधी की जयंती २ अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
30 सितंबर को फिल्म का प्रदर्शन
स्कूली छात्र-छात्राओं को 30 सितंबर को सुबह ९ बजे फिल्म दिखाया जाएगा। भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फिल्म बनाई है। इसका प्रदर्शन दुर्ग के अप्सरा टॉकीज में किया जाएगा। जहां छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों के ३७५ सीट आरक्षित की गई।
Published on:
28 Sept 2018 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
