9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार, छोटे ने बड़े भाई तो बड़े भाई ने छोटी बहन की कर दी हत्या

पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात दो अलग-अलग गांवों में हत्या की दो वारदात सामने आई है। दोनों ही केस में हत्या करने वाले आरोपी संगे रिश्तेदार हैं।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Oct 22, 2017

crime

भिलाई. पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात दो अलग-अलग गांवों में हत्या की दो वारदात सामने आई है। दोनों ही केस में हत्या करने वाले आरोपी संगे रिश्तेदार हैं। जिन्होंने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करके अपनों की जिंदगी छीन ली। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बठेना में छोटे भाई ने बड़े भाई की तो ग्राम गुजरा में बड़े भाई ने छोटी बहन की मामूली विवाद में हत्या कर दी।

डंडे से कर दिया सिर पर वार
पहली घटना पाटन से सटे हुए ग्राम बठेना की बीती रात ८.३० बजे की है। जहां छोटे भाई ने शराब के नशे में भड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पाटन पुलिस ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई मृतक नारायण धनकर उम्र ६० वर्ष ने छोटे भाई से उसकी पत्नी के व्यवहार को लेकर शिकायत की।

मृतक बड़े भाई होने के नाते आरोपी को समझाने लगा। शराब के नशे में चूर आरोपी सूरज धनकर उम्र ४० वर्ष इस बात से आक्रोशित हो गया। उसने डंडे से बड़े भाई के सिर में वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया गया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घर में दोस्त को देखकर भड़क गया भाई
हत्या की दूसरी वारदात ग्राम गुजरा की है। जहां आक्रोशित बड़े भाई ने छोटी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लक्ष्मी नारायण उम्र २४ वर्ष ने बीती रात एक बजे अपने घर में बहन को उसके दोस्त के साथ देख लिया। जिसके बाद उसने लड़की के दोस्त की बुरी तरह पिटाई कर दी।

बहन को किसी दूसरे लड़के के साथ देखकर भड़के भाई ने आवेश में आकर १९ वर्षीय छोटी बहन के सिर में रोटी बनाने के तवे से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

रिश्ते हुए तार-तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। दोनों ही मामले में पुलिस ने हत्या की धारा लगाकर आरोपियों के खिलाफ अपराण पंजीबद्ध कर लिया है। दिवाली के आखिरी दिन भाईदूज को हुए दोनों हत्या की वारदात से रिश्ते तार-तार हो गए।