
भिलाई. वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को झाड़ू लगाते हुए निगम जनदर्शन में पहुंचे। जनदर्शन में आयुक्त से सवाल किया चार महीने पहले भी आवेदन दिए थे उस पर क्या कार्रवाई हुई। इतना सुनते ही आयुक्त अपना आपा खो दिए और एकदम से भड़क गए। उन्होंने यहा तक कह दिया कि अब आगे से जनदर्शन ही नहीं होगा।
डेंगू के कारण खुर्सीपार में 2 लोगों की जान चली गई
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि शहर इस समय डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की चपेट में है। इन सभी बीमारियों की जड़ मच्छर है। इसके लिए 4 महीने पहले भी आवाज उठाई गई थी पर निगम प्रशाशन ने सिर्फ खानापूर्ति कदम उठाया। डेंगू से पूरे शहर में भय व्याप्त है। डेंगू के कारण खुर्सीपार में 2 लोगों की जान चली गई।
5 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
1. फॉगिंग मशीन से व कीटनाशक दवा का नियमित रूप से छिड़काव किया जाए।
2. शहर के लगभग हर वार्ड में कूड़े कचरे का ढेर पड़ा रहता है जो मछरों को जन्म देता है जिसकी त्वरित सफाई की जानी चाहिए। कुछ समय पहले सिर्फ स्वच्छता रैंकिंग पाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया जिस पर अब कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
3. सड़को में जितने भी गड्ढे और पानी भरा हुआ है उसे तत्काल समतल किया जाए।
4. नालियों की नियमित सफाई व नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव किया जाना चाहिए क्योंकि नाली में जहां भी पानी जाम होता है वहां मच्छर पनपते है।
5. शहर के जितने भी स्ट्रीट लाइट्स बन्द है उसे तुरंत मरम्मत कर चालू किया जाए।
इस अवसर पर जय शर्मा, कुणाल पटनायक, दीपक साहू, अमित जायसवाल, आकाश सरोदे, कलामुद्दीन अन्सारी, प्रियांशु सिंह, अमन तिवारी, विकास कन्नौजिया, भरत गिरी, शिवा साव, सूर्यकांत वर्मा, आकाश दहात आदि मौजूद थे।