Bhilai News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार की शाम करीब 6 बजे अचानक जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचे। उन्होंने मदर चाइल्ड यूनिट, ब्लड बैंक और ओटी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाले में ढेर सारी दवा पड़ी मिली है, इसकी जांच करवाएंगे। एक्सपाइरी दवा कहां से नाला तक पहुंची और किसने वहां ले जाकर डाला, यह सब जांच में सामने आ जाएगा।